इंग्लैंड ODI के बीच स्टार ऑलराउंडर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, ICC ने किया बैन

Published - 17 Jul 2026, 02:35 PM | Updated - 17 Jul 2026, 03:46 PM

ICC 4

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच ICC ने एक स्टार ऑलराउंडर पर कड़ा एक्शन लेते हुए तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के कारण की गई है।

जिस खिलाड़ी को दोषी पाया गया है, वह भारत या इंग्लैंड की टीम से ताल्लुक नहीं रखता है, बल्कि एक ऐसी टीम का है, जिसे टीम इंडिया का चिरप्रतिद्वंदी माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

ICC ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर को किया निलंबित

ICC 5

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए एंटी-डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद, उनके खिलाफ जांच चल रही थी और अब उन्हें दोषी मानते हुए ICC ने तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। हालांकि, नवाज का निलंबन अब सिर्फ एक महीने का ही होगा, क्योंकि बैन 1 मई 2026 से लागू माना जाएगा, जब उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

एंटी-डोपिंग कोड का नवाज ने किया था उल्लंघन

ICC ने बताया कि 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान के 2026 T20 वर्ल्ड कप मैच के बाद नवाज़ का टेस्ट 'कार्बोक्सी-THC' के लिए पॉजिटिव आया। इसे ICC के एंटी-डोपिंग कोड के तहत 'गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थ' (Substance of Abuse) की श्रेणी में रखा गया है। 32 साल के खिलाड़ी ने नियम तोड़ने की बात मानी और यह साबित किया कि उन्होंने यह पदार्थ मैच या प्रतियोगिता के दौरान नहीं, बल्कि उसके बाहर लिया था और इसका खेल में बेहतर प्रदर्शन करने से कोई लेना-देना नहीं था।

नवाज को प्रोविजनल सस्पेंशन से मिली राहत

मोहम्मद नवाज के सजा स्वीकार करने और नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े इलाज के कार्यक्रम के लिए सहमत होने के बाद, ढाई महीने का सस्पेंशन पूरा होने पर उनका अस्थायी सस्पेंशन हटा दिया गया। यह सस्पेंशन पहले ही पूरा हो चुका है। कार्यक्रम पूरा होने पर, सस्पेंशन की अवधि को घटाकर एक महीना कर दिया जाएगा। ऐसे में नवाज को ज्यादा कड़ी सजा का सामना नहीं करना पड़ा है। इसकी मुख्य वजह यही है कि उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान उस पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया था।

7 फरवरी से 1 मई तक के आंकड़ों को नहीं जोड़ा जाएगा

ICC के एंटी-डोपिंग कोड के तहत मोहम्मद नवाज के करियर में सस्पेंशन के दौरान के मैचों के आंकड़े नहीं जुड़ेंगे। इसी वजह से 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से 1 मई तक, जिन भी मैचों में उन्होंने हिस्सा लिया होगा, उनके आंकड़े नहीं मान्य होंगे।

यह भी पढ़ें: 2023 का वर्ल्ड कप खेले थे ये 6 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन गंभीर की वजह से नहीं खेल पाएंगे 2027 का वर्ल्ड कप

Tagged:

Pakistan Cricket Team icc mohammad nawaz T20 World Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com