2023 का वर्ल्ड कप खेले थे ये 6 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन गंभीर की वजह से नहीं खेल पाएंगे 2027 का वर्ल्ड कप
Table of Contents
ODI World Cup: क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड कप को सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। इसका आयोजन हर चार साल में होता है। ज्यादातर क्रिकेटर अपने करियर का अंत यह ट्रॉफी जीतकर करना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सचिन तेंदुलकर रहे, जिन्होंने छह बार टूर्नामेंट हिस्सा लिया, तब जाकर ट्रॉफी छूने का अवसर मिला। इसी प्रयास में टीम इंडिया के कई सितारे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देख रहे हैं।
भारत को 2023 में खेले गए संस्करण (World Cup) में आखिरी मौके पर निराशा हाथ लगी थी, क्योंकि फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, ये खिलाड़ी एक बार और ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगाना चाहते हैं लेकिन कुछ के लिए राह काफी मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि हेड कोच गौतम गंभीर मौका देने के पक्ष में नहीं हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 6 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।
पिछले वनडे World Cup में खेले इन 6 खिलाड़ियों को 2027 में गंभीर शायद नहीं देंगे मौका
1. रोहित शर्मा

इस लिस्ट में पहला नाम रोहित शर्मा का है। पिछले वनडे वर्ल्ड कप में रोहित कप्तान थे लेकिन इस बार उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इसकी बड़ी वजह रोहित का खराब फॉर्म और बढ़ती उम्र है। इसी वजह से गौतम गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) में यशस्वी जायसवाल को खिलाने का मन बना लिया है।
2. रवींद्र जडेजा
बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) खेलने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि गौतम गंभीर को अक्षर पटेल पर ज्यादा भरोसा है। वहीं, अब हर्ष दुबे को भी बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी वजह से जड्डू की वापसी अब मुश्किल लगती है।
3. सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 2023 में वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) खेलने में कामयाब रहे थे लेकिन अब वो किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें गौतम गंभीर का करीबी माना जाता है लेकिन फॉर्म और इस फॉर्मेट में लंबे समय तक नजर न आने के कारण उनका 2027 के वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल है।
4. शार्दुल ठाकुर
2023 वनडे वर्ल्ड कप में शार्दुल ठाकुर भी स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन आगामी संस्करण में उनका खेलना मुश्किल ही है। शार्दुल ने लगभग तीन साल से वनडे फॉर्मेट नहीं खेला है। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन फीका ही रहा है। वहीं, हर्षित राणा के कारण भारत के पास ऐसे तेज गेंदबाज की तलाश खत्म हो गई, जो बल्ले से भी योगदान दे सके। इसी वजह से गंभीर शार्दुल को शायद ही मौका दें।
5. मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) में तहलका मचा दिया था और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। यहीं से उनका करियर पीक पर जाने के बजाय नीचे आ गया। शमी चोटिल हो गए और फिर जब वापस आए तो उन्हें उतने मौके ही नहीं मिले। दाएं हाथ के पेसर को आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिलाया गया था। इसके बाद से वो किसी भी फॉर्मेट में भारत के लिए नहीं चुने गए हैं। यही वजह है कि उनका 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है।
5. मोहम्मद सिराज
वर्ल्ड कप 2027 में मोहम्मद सिराज की भी जगह पक्की नहीं लग रही है। इसकी बड़ी वजह टीम इंडिया के लंबे कद के तेज गेंदबाज की तलाश है। इसी वजह से प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को मौके मिल रहे हैं। सिराज को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। इससे संकेत मिलते हैं कि वो शायद 50 ओवरों के फॉर्मेट में गंभीर की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: क्या रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही ले लेंगे संन्यास? सामने आई बड़ी रिपोर्ट
Tagged:
team india Gautam Gambhir World Cup 2023 Rohit Sharma Suryakumar Yadav Mohammed Siraj ravindra jadeja Mohammed Shami Shardul Thakur world cup 2027