तिलक वर्मा की 2027 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री, सामने आया बड़ा अपडेट

Published - 30 Aug 2026, 01:42 PM | Updated - 30 Aug 2026, 02:29 PM

Tilak Varma

Tilak Varma part of 2027 World Cup planning: क्रिकेट के खेल में सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप है। इसका आयोजन हर चार साल में होता है। पिछली बार 2023 में वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला गया था। वहीं, इस बार 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर से आगाज हो सकता है।

अभी वनडे वर्ल्ड कप में एक साल से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन टीमों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत भी मजबूत प्लानिंग के साथ टूर्नामेंट में जाना चाहता है। इसी वजह से हर एक मुख्य खिलाड़ी का मजबूत बैकअप भी तैयार किया जा रहा है। इसी वजह से भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा की किस्मत चमक सकती है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप में Tilak Varma को मिल सकता है मौका

Tilak Varma 1

भारत की टी20 टीम का तिलक वर्मा काफी अहम हिस्सा हैं। वे कुछ सालों से लगातार खेल रहे हैं। वहीं, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें अक्षर पटेल की जगह नया उपकप्तान बना दिया गया। अभी तक तिलक के नाम की चर्चा वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं हो रही थी लेकिन अब लगता है कि उन्हें मौका मिल सकता है।

हाल ही में आमने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तिलक वर्मा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। बता दें कि 2023 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अभी तक 5 वनडे खेले हैं और एक अर्धशतक की मदद से 68 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर के बैकअप के रूप में तिलक वर्मा को किया जा रहा तैयार

तिलक वर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रेयस अय्यर के बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इससे भारत के बल्लेबाजी क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता को कम करने का विकल्प मिलेगा, क्योंकि तिलक बाएं हाथ के बैटर हैं। वहीं, मौजूदा समय में भारत के वनडे टीम के टॉप बल्लेबाज गेंदबाजी भी नहीं करते हैं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर तिलक को एक सटीक विकल्प मान रहे हैं।

गेंदबाजी विकल्पों की कमी के कारण तिलक वर्मा को किया जा सकता है शामिल

टीम मैनजमेंट का मानना है कि प्रमुख बल्लेबाजों के गेंदबाजी में योगदान न देने के कारण ऑलराउंडर और लोअर ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव आ जाता है। गिल और गंभीर चाहते हैं कि कोई ऐसा बल्लेबाज चुना जाए, जो गेंद के साथ भी कुछ ओवर डाल सके। इसी वजह से तिलक को तैयार किया जा रहा है और उन्हें गेंदबाजी पर भी काम करने को कहा गया है।

BCCI के एक सूत्र ने कहा,

"हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को लगता है कि मिडिल ऑर्डर के लिए कोई बैकअप तैयार नहीं है। हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने की संभावना को देखते हुए, वे टॉप ऑर्डर में ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो वनडे मैच में कम से कम चार ओवर गेंदबाजी कर सके।"

यह भी पढ़ें: AFG टी20 सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव, अभिषेक, ईशान, अय्यर, तिलक.....

Tagged:

team india shreyas iyer Tilak Varma 2027 world cup
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com