अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा! उन्हें रिप्लेस करेगा ये विस्फोटक ओपनर

Published - 30 Aug 2026, 10:20 AM | Updated - 30 Aug 2026, 10:55 AM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma's replacement: 13 सितंबर से भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 17 सितंबर तक चलेगी और सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है।

जिम्बाब्वे दौरे पर कुछ प्रयोग किए गए थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों के खेलते नजर आने की संभावना है। भारत के स्क्वाड में किन प्लेयर्स को मौका मिलेगा, फैंस के बीच काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। वहीं, माना जा रहा है कि खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ड्रॉप किया जा सकता है।

अफगानिस्तान T20I सीरीज से Abhishek Sharma का कट सकता है पत्ता

टीम इंडिया के लिए मौजूदा साल में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जिस तरह से अभी तक प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए अफगानिस्तान टी20 सीरीज में उनकी जगह पक्की नहीं लग रही है। अभिषेक के ऊपर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि उनकी तुलना में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को कम समर्थन मिला है। सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे पर चुना भी नहीं गया था।

यही वजह है कि फ्लॉप साबित हो रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के बाएं हाथ के इस ओपनर के स्थान पर किसी और को मौका दिया जा सकता है।

इस साल अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन रहा है साधारण

Abhishek Sharma 1

बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पिछले साल तक जबरदस्त फॉर्म में थे। लग रहा था कि वे अलग ही दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने विस्फोटक अंदाज के साथ निरंतरता से रन बनाए थे। हालांकि, इस साल उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 23 मैचों में 23.36 की औसत से 514 रन बनाए हैं।

पहले वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप रहे। इसके बाद, आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भी उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे पर तो वे तीनों ही मैचों में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए।

ये खिलाड़ी ले सकता है अभिषेक शर्मा की जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ड्रॉप किया जाता है तो फिर यशस्वी जायसवाल की एंट्री हो सकती है। जायसवाल को अभिषेक के कारण ही लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने 2023 में डेब्यू किया था और अब तक 23 ही मैच खेले हैं। इस दौरान 36.15 की औसत और 164.31 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं।

इन आंकड़ों से साफ़ पता चलता है कि यशस्वी जायसवाल ने टी20आई में मौका मिलने पर काफी अच्छा किया है। यही वजह है कि चयनकर्ता एक बार फिर उन्हें वापस मौका देकर अभिषेक शर्मा की छुट्टी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: कब, कहां और किस टाइम पर देखें भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज? जानें चैनल और एप

Tagged:

team india abhishek sharma yashasvi jaiswal IND vs AFG T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com