46 गेंद, 10 छक्के और 5 चौके... DPL 2026 के क्वालीफायर में जोंटी सिद्धू ने मचाई तबाही, 46 गेंदों में ठोक डाला तूफ़ानी शतक

Published - 29 Aug 2026, 12:37 PM | Updated - 29 Aug 2026, 01:37 PM

Jonty Sidhu

Jonty Sidhu: 28 अगस्त को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया. इस दिलचस्प मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 का मात देकर फाइनल में सीट पक्की कर ली. टीम की इस जीत के हीरो कप्तान जोंटी सिद्धू (Jonty Sidhu) रहे. उन्होंने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से पुरानी दिल्ली 6 के गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

DPL 2026 के क्वालीफायर में Jonty Sidhu ने मचाई तबाही

Jonty Sidhu 1

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 39 रन के स्कोर पर ही टीम ने अपनी दो विकटे खो दी. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान जोंटी सिद्धू (Jonty Sidhu) आए, जिनसे टीम को बड़ी और दमदार पारी की उम्मीद थी. ऐसे में उन्होंने मोर्चा संभालके हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और रनों का अंबार लगा दिया. अपनी पारी की शुरुआत से वह आक्रमक दिखाई दिए. पुरानी दिल्ली के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाते हुए उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट खेले.

DPL में पप्पू यादव के बेटे के बल्ले ने उगली आग, छक्के-चौकों की झड़ी लगाकर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

46 गेंदों में ठोक डाला तूफ़ानी शतक

सेंट्रल दिल्ली के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जोंटी सिद्धू (Jonty Sidhu) ने 230.43 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और छक्के-चौकों की झड़ी लगा दी. अपनी तूफ़ानी पारी में उन्होंने 5 चौके और 10 छक्के जमाए. अपने इस तूफ़ानी प्रदर्शन की बदौलत वह 46 गेंदों में 106 रन बनाने में सफल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए.

पुरानी दिल्ली ने टेके घुटने

दिए गए टारगेट को चेज करने के लिए आई पुरानी दिल्ली टीम की पारी 17.4 ओवरों में 146 रनों पर ही सिमट गई, जिसके चलते उसको 72 रनों से हार झेलनी पड़ी. समर्थ सेथ 45 रनों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उनके अलावा धनांजनी सिंह ने 34 रन, रोहन राठी ने 15 रन और रजनीश दादर ने 25 रन का योगदान दिया. जोंटी सिद्धू (Jonty Sidhu) बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी चमके. अपने 3 ओवर के स्पेल में उन्होंने तीन विकेट झटकी. जबकि तेजस बरोका और गवनिश खुराना के हाथ दो-दो विकेट लगी.

एक बार फिर नामीबिया के आगे बेबस अफ्रीका, 18 रनों से मिली करारी शिकस्त, पुरानी कड़वी यादें हुईं ताजा

Tagged:

Central Delhi Kings Central Delhi Kings vs Purani Delhi 6 DPL 2026 Purani Dilli-6 Jonty Sidhu
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com