एक बार फिर नामीबिया के आगे बेबस अफ्रीका, 18 रनों से मिली करारी शिकस्त, पुरानी कड़वी यादें हुईं ताजा

Published - 29 Aug 2026, 09:29 AM | Updated - 29 Aug 2026, 11:16 AM

Namibia Vs South Africa

नामीबिया ने एक बार फिर दक्षिण अफ़्रीका (Namibia vs South Africa) को धूल चटाकर क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया है. शुक्रवार को खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में प्रोटियाज टीम के हाथों 18 रनों से शिकस्त लगी. इसी के साथ नामीबिया टीम ने इतिहास भी रच डाला. यह टी20 क्रिकेट में उनकी अफ्रीका (Namibia vs South Africa) के खिलाफ दूसरी जीत है.

Namibia vs South Africa: नमीबिया ने अफ्रीका को चटाई धूल

Namibia Vs South Africa

जिम्बाब्वे, नामीबिया और साउथ अफ्रीका (Namibia vs South Africa) के बीच त्रिकोणिय सीरीज का आगाज हो चुका है. 28 अगस्त को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें प्रोटियाज़ टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

ऐसे में पहली पारी बल्लेबाजी के लिए उतरी नामीबिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 163 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. सलामी बल्लेबाज जान फ्राइलिंक 38 गेंदों में 60 रन जड़कर टीम के हाई-स्कोरर रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले.

अनाया बांगर को बिग बैश में खेलने की मंजूरी नहीं आई रास, साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने खुलकर जताई नाराजगी

नामीबिया की सलामी जोड़ी ने मचाया धमाल

जान फ्राइलिंक के अलावा लॉरेन स्टीनकैंप ने नामीबिया के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 41 रन की पारी खेली. इस दौरान इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी भी हुई. नामीबिया की शुरुआत देखकर लग रहा था कि वे 190 रनों का आंकड़ा छू लेगी.

लेकिन 9.4 ओवर में लॉरेन स्टीनकैंप के आउट हो जाने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई और विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. सलामी बल्लेबाजों के सिवाय कोई भी खिलाड़ी 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सका. अफ्रीका के लिए प्रेनेलन सुब्रायेन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए.

अफ्रीका ने टेके घुटने

नामीबिया द्वारा दिए गए टारगेट को चेज करने के लिए उतरी साउथ अफ्रीका टीम पूरी तरह से फीकी नजर आई. महज 19 रन के स्कोर पर ही टीम ने दो विकेट गंवा दिए. हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस ने एक छोर पर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अन्य किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिल सका और अफ्रीका को हार झेलनी पड़ी. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए. इस बीच 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे.

ऐसे प्रदर्शन के चलते अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बना सकी. नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. गेरहार्ड इरास्मस, जैक ब्रासेल मैक्स हेइन्गो के हाथ एक-एक विकेट लगी. बता दें कि ये अफ्रीका के खिलाफ नामीबिया (Namibia vs South Africa) की टी20 में दूसरी जीत है. इससे पहले अक्टूबर 2025 में वे यह कारनामा कर पाई थी.

अगर एशियन गेम्स के लिए होता है भारत की B टीम का चयन, तो इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com