अनाया बांगर को बिग बैश में खेलने की मंजूरी नहीं आई रास, साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने खुलकर जताई नाराजगी
Published - 29 Aug 2026, 08:46 AM | Updated - 29 Aug 2026, 09:29 AM
Table of Contents
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) को क्रिकेट खेलने की इजाजत मिलने पर बवाल मच गया है. हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी प्रतिष्ठित लीग बिग बैश में भाग लेने की अनुमति दी, जिसके बाद बोर्ड के इस फैसले से क्रिकेट जगत में विवाद छिड़ गया है. इस बीच साउथ अफ्रीका के एक दिग्गज खिलाड़ी ने महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने के अनाया बांगर (Anaya Bangar) के निर्णय को पूरी तरह बेतुका बताया है.
Anaya Bangar के क्रिकेट खेलने की मंजूरी पर भड़के साउथ अफ्रीकी दिग्गज

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनाया बांगर (Anaya Bangar) को अपनी 'ट्रांसजेंडर और जेंडर डायवर्स प्लेयर्स पॉलिसी' के तहत कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, उनके इस फैसले से कई खिलाड़ी निराश नजर आए हैं. दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज महिला ऑलराउंडर मैरिजान कैप ने भी इस आपत्ति जताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि यह पूरी तरह बेतुका है और इसे मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने लिखा, 'यह पूरी तरह से बकवास है. इसकी इजाजत बिल्कुल भी नहीं दी जानी चाहिए.'
Anaya Bangar ने दिया था जवाब
गौरतलब यह है कि अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा था कि एलिजिबिलिटी हासिल करने का मतलब टीम में सीधे तौर पर चुना जाना नहीं है. उन्होंने कहा कि,
'मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि पात्रता का मतलब चयन नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे केवल एक रास्ता दिया है, इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे किसी टीम में जगह मिल गई है. मुझे अभी भी मेहनत करनी होगी, प्रदर्शन करना होगा और अपनी जगह खुद बनानी होगी. मैं चाहती हूं कि मेरा क्रिकेट मुझे टीम में जगह दिलाए, मेरी पहचान नहीं.'
पूरा करने होगा ये मानदंड
अनाया बांगर को कम्युनिटी क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए मार्च 2027 तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मानदंडों को पूरी करना होगा. सीए के नियमों के मुताबिक, एलीट क्रिकेट में शिरकत करने के लिए किसी भी खिलाड़ी को कम से कम 12 महीनों तक टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 nmol/L से नीचे बनाए रखना पड़ता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेडिकल बोर्ड के रिव्यू के बाद अनाया बांगर को बताया है कि वह मार्च 2027 में इस क्राइटेरिया को पूरा करने के बाद ही एलीट क्रिकेट खेलने के योग्य बन सकती हैं.
श्रीलंका सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब शायद ही कभी मिले टीम इंडिया में मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर