कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, अब WTC Final में जगह बनाने के लिए करना होगा ये काम, समझिए पूरा गणित

Published - 28 Aug 2026, 02:17 PM | Updated - 29 Aug 2026, 01:00 PM

Team India 17

Team India WTC Final Scenario: श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 1-0 से अपने नाम की। गॉल में टीम इंडिया 165 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही थी, लेकिन कोलंबो टेस्ट में निराशा हाथ लगी। भारत ने मुकाबला तो नहीं गंवाया, लेकिन ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

शुरुआती चार दिनों में लग रहा था कि शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम (Team India) ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है, लेकिन पांचवें दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने खूंटा गाड़ दिया और मैच बचाने में कामयाब रहे। इस मैच के ड्रॉ होने से भारत की WTC Final की राह काफी मुश्किल हो गई है, क्योंकि उसे सिर्फ 4 अंक ही हासिल हुए, जबकि जीत मिलने पर 12 अंक प्राप्त होते।

WTC पॉइंट्स टेबल में Team India की मौजूदा स्थिति

Team India 18

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की पॉइंट्स टेबल में भारत (Team India)पांचवें स्थान पर है। कोलंबो में जीत मिलती तो भारतीय टीम चौथे स्थान पर पहुंच जाती, लेकिन ड्रॉ होने से उसे खास फायदा नहीं हुआ। अभी तक टीम इंडिया ने 11 मैच खेले हैं। इस दौरान उसने 5 जीत दर्ज की हैं और 4 हार का सामना किया है, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

इस तरह भारत (Team India) के खाते में 68 अंक हैं और अंकों का प्रतिशत 51.52% है। कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के कारण भारतीय टीम के खाते में भले ही 4 अंक जुड़े हों, लेकिन उसका PCT 53.33% से घटकर 51.52% हो गया।

भारत को WTC Final में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?

WTC के मौजूदा चक्र में भारत को कुल 6 टेस्ट सीरीज के तहत कुल 18 मैच खेलने हैं। इनमें से 11 मुकाबले हो चुके हैं और अब सात शेष हैं। टीम इंडियाको 2 टेस्ट न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलने हैं। वहीं, अगले साल की शुरुआत में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 65% के आसपास का PCT क्वालिफिकेशन के लिहाज से अच्छा माना जाता है। इसी वजह से टीम इंडिया को भी यहां तक पहुंचने की कोशिश करनी होगी।

अगर टीम इंडिया (Team India) शेष सभी सात मैचों में जीत दर्ज करती है, तो उसके अंकों का प्रतिशत 70.37% हो जाएगा, जो फाइनल के लिए काफी मजबूत स्थिति होगी। वहीं, छह जीत और एक हार से उसका PCT 64.81% हो जाएगा, जो 65% के करीब है। दूसरी ओर, अगर भारत न्यूजीलैंड में 0-2 से हार जाता है और घर पर ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हरा देता है, तो उसका PCT 59.26% रहेगा। ऐसी स्थिति में भारतीय टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरी टीमों के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

WTC पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों की स्थिति

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ कटौती अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 96 80.00%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22%
4 बांग्लादेश 6 3 2 1 0 40 55.56%
5 भारत 11 5 4 2 0 68 51.52%
6 श्रीलंका 6 1 2 3 0 24 33.33%
7 इंग्लैंड 14 5 8 1 14 50 29.76%
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83%
9 पाकिस्तान 7 2 5 0 8 16 19.05%

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे के बाद सहवाग के लाडले की भी टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हुआ चयन; जानें पूरा स्क्वाड

Tagged:

shubman gill team india WTC Final IND vs SL Colombo Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com