राहुल द्रविड़ के बेटे के बाद सहवाग के लाडले की भी टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हुआ चयन; जानें पूरा स्क्वाड
Table of Contents
India U19 Squads for Australia series: भारतीय टीम के लिए राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने लंबे समय तक अपना जलवा दिखाया। द्रविड़ की पहचान ठोस तकनीक और संयम के साथ बल्लेबाजी करने की थी। वहीं, सहवाग अपने निडर अंदाज के लिए लोकप्रिय थे, जो मैच की पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाने से जरा भी नहीं हिचकिचाते थे।
ये दोनों दिग्गज तो रिटायर हो गए, लेकिन उनकी विरासत को उनके बेटे आगे बढ़ाने की दिशा में अपना पहला कदम उठा चुके हैं। द्रविड़ और सहवाग के दो-दो बेटे हैं और वे भी क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। कुछ समय पहले राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का चयन इंडिया (India) के अंडर-19 वनडे स्क्वाड में हुआ था। वहीं, अब सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर को भी चुन लिया गया है।
अन्वय और आर्यवीर को India की अंडर-19 वनडे टीम में मिली जगह

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को सितंबर-अक्टूबर में भारत का दौरा करना है। इस दौरान तीन वनडे और 2 मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने भारत (India) के अंडर-19 स्क्वाड घोषित कर दिए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा वनडे स्क्वाड की हो रही है, क्योंकि इसमें अन्वय द्रविड़ के साथ-साथ आर्यवीर सहवाग भी शामिल हैं।
अन्वय द्रविड़ का चयन पहले भी भारत (India) के अंडर-19 वनडे स्क्वाड में हो चुका है। उन्हें जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में अन्वय ने 67 गेंदों में 87 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी स्क्वाड में बरकरार रखा गया है।
वहीं, आर्यवीर को पहली बार मौका मिला है। वे हाल ही में DPL 2026 में नजर आए थे और उनके कुछ शॉट काफी हद तक अपने पिता वीरेंद्र सहवाग जैसे ही थे।
इन दो खिलाड़ियों को मिली लीडरशिप की जिम्मेदारी
राजकोट में 18 से 23 सितंबर तक होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत (India) के अंडर-19 स्क्वाड की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। वहीं, उपकप्तान यशवर्धन चौहान होंगे। हालांकि, मल्टी-डे मैचों के लिए दोनों की भूमिकाएं आपस में बदल जाएंगी। इस दौरान यशवर्धन कप्तानी करेंगे, जबकि यश उनके डिप्टी के रूप में नजर आएंगे। रेड बॉल मुकाबले राजकोट और अहमदाबद में होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत के अंडर-19 स्क्वाड
वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल
मल्टी-डे मैचों के लिए स्क्वाड: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर वीरक, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे का शेड्यूल
| क्र. सं. | दिन | तारीख | समाप्ति दिन | समाप्ति तारीख | समय | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | शुक्रवार | 18 सितंबर 2026 | — | — | सुबह 9:00 बजे | पहला वनडे | राजकोट |
| 2 | सोमवार | 21 सितंबर 2026 | — | — | सुबह 9:00 बजे | दूसरा वनडे | राजकोट |
| 3 | बुधवार | 23 सितंबर 2026 | — | — | सुबह 9:00 बजे | तीसरा वनडे | राजकोट |
| 4 | रविवार | 27 सितंबर 2026 | बुधवार | 30 सितंबर 2026 | सुबह 9:30 बजे | पहला मल्टी-डे मैच | राजकोट |
| 5 | सोमवार | 5 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | 8 अक्टूबर 2026 | सुबह 9:30 बजे | दूसरा मल्टी-डे मैच | अहमदाबाद - बी ग्राउंड |
यह भी पढ़ें: “हम कुछ अलग…” कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, फॉलोऑन के फैसले पर भी दिया रिएक्शन
Tagged:
Aaryavir Sehwag India U19 Team Australia U19 Team Anvay Dravid