श्रीलंका सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब शायद ही कभी मिले टीम इंडिया में मौका

Published - 28 Aug 2026, 01:06 PM | Updated - 28 Aug 2026, 01:10 PM

Team India 15

टीम इंडिया (Team India) का श्रीलंका दौरा कोलंबो टेस्ट के साथ ही समाप्त हो गया। दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम ने 1-0 से जीती। गॉल में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था और उसने 165 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था, लेकिन कोलंबो में उसके हाथ जीत नहीं लगी। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में कमाल का प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय टीम को ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इसमें देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार और ध्रुव जुरेल के नाम मुख्य रूप से लिए जा सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जो पूरी तरह नाकाम रहा। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद अब दोबारा भारतीय टीम (Team India) में उसे मौका नहीं मिलेगा।

सारांश जैन का श्रीलंका सीरीज के साथ ही खत्म हुआ करियर?

Team India 16

दरअसल, श्रीलंका दौरे के लिए ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट के रूप में मध्य प्रदेश के सारांश जैन को टीम इंडिया (Team India) में पहली बार मौका मिला। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में गेंद और बल्ले से खुद को साबित किया था। यही कारण है कि जब उनका चयन हुआ तो चयन समिति की काफी तारीफ भी हुई, क्योंकि उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मौका दिया था।

गॉल टेस्ट में सारांश जैन को मौका नहीं मिला था, क्योंकि भारत (Team India) ने रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव की तिकड़ी को स्पिन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले कुलदीप बीमार हो गए और इसी वजह से सारांश को डेब्यू का मौका मिला। लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और उनका गेंदबाजी प्रदर्शन काफी साधारण रहा। इसी वजह से टीम इंडिया के लिए आगे उन्हें मौका मिलेगा, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

कोलंबो टेस्ट में किया बेहद साधारण प्रदर्शन

कुलदीप यादव की जगह टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में खेलने वाले सारांश जैन से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन गेंद और बल्ले दोनों से ही फ्लॉप साबित हुए। खासतौर पर गेंदबाजी से उन्होंने काफी ज्यादा निराश किया। वे न तो गेंद को ज्यादा टर्न करा पा रहे थे और न ही अपनी कसी गेंदबाजी से दबाव बनाने में सफल रहे। उन्होंने पहली पारी में 20.4 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में 37 ओवर में 98 रन देकर महज 1 विकेट ले पाए।

Team India में सारांश के चयन पर उठे सवाल, आगे मौका मिलने की संभावना कम

जिस तरह से सारांश जैन ने गेंदबाजी की, उसे देखते हुए सोशल मीडिया पर काफी सारे जानकारों ने उनके चयन पर सवाल खड़े कर दिए। वहीं, फैंस ने तो उन्हें लकी करार दिया कि उनका सेलेक्शन हो गया। जिस तरह से सारांश ने निराश किया, उस वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है। अब लगता नहीं है कि उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर होने वालीदो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रिटेन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे के बाद सहवाग के लाडले की भी टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हुआ चयन; जानें पूरा स्क्वाड

Tagged:

team india Sri Lanka Cricket team IND vs SL test Series Saransh Jain
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com