अगर एशियन गेम्स के लिए होता है भारत की B टीम का चयन, तो इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Published - 28 Aug 2026, 07:48 PM | Updated - 28 Aug 2026, 07:56 PM

India 10

India B Predicted Squad: एशियन गेम्स 2026 में 24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें भारत समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को ग्रुप ए में जगह मिली है। वहीं, हांगकांग, मलेशिया और नेपाल को ग्रुप बी में रखा गया है।

वहीं, चार सीडेड टीमों में भारत (India), पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जहां उनका मुकाबला सीडेड टीमों से होगा। BCCI ने एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान काफी पहले कर दिया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सभी नियमित खिलाड़ियों को जगह मिली है लेकिन अब बोर्ड दूसरे दर्जे की टीम भेजने पर विचार कर रहा है।

जापान की खराब सुविधाओं से BCCI नाराज

India 11

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन आइची प्रान्त और नागोया शहर, जापान में होना है। इस दौरान दुनिया भर के एथलीट्स आएंगे। हालांकि, क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के इंतजामों से बीसीसीआई खुश नहीं है। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एशियन गेम्स के लिए चुने गए मुख्य खिलाड़ियों के बजाय बी टीम (India B) भेजने पर विचार कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए हैं और वॉशरूम 500 मीटर की दूरी पर है। वहीं, होटल के कमरों का साइज भी बीसीसीआई को नहीं पसंद आया है। इसी वजह से बोर्ड भारत (India) के स्क्वाड में शामिल अपने टॉप के खिलाड़ियों को भेजने के फैसले को बदल सकता है।

हालांकि, अंतिम फैसला अधिकारी की रिपोर्ट के बाद होगा, जो बीसीसीआई द्वारा इंतजामों का जायजा लेने के लिए भेजा जाएगा। अगर रिपोर्ट से संतुष्टि नहीं मिली तो फिर बोर्ड दूसरे दर्जे की टीम भेज सकता है।

एशियन गेम्स के लिए इन खिलाड़ियों को पहले घोषित भारतीय स्क्वाड में मिला है मौका

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह

BCCI द्वारा चुने जाने वाला ऐसा हो सकता है India का बी स्क्वाड

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार, आयुष बदोनी, आशुतोष शर्मा, शशांक सिंह, क्रुणाल पांड्या, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, विपराज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव, प्रिंस यादव

एशियन गेम्स 2026 के लिए पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल

तारीखमैचसमय (JST / IST)
24 सितंबरअफगानिस्तान बनाम जापानसुबह 9:00 बजे / सुबह 5:30 बजे
24 सितंबरहांगकांग बनाम मलेशियादोपहर 2:00 बजे / सुबह 10:30 बजे
25 सितंबरहांगकांग बनाम ओमानसुबह 9:00 बजे / सुबह 5:30 बजे
25 सितंबरअफगानिस्तान बनाम नेपालदोपहर 2:00 बजे / सुबह 10:30 बजे
26 सितंबरजापान बनाम नेपालसुबह 9:00 बजे / सुबह 5:30 बजे
26 सितंबरमलेशिया बनाम ओमानदोपहर 2:00 बजे / सुबह 10:30 बजे
28 सितंबरक्वार्टर फाइनल 1 (पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी की दूसरे स्थान की टीम)सुबह 9:00 बजे / सुबह 5:30 बजे
28 सितंबरक्वार्टर फाइनल 2 (भारत बनाम ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम)दोपहर 2:00 बजे / सुबह 10:30 बजे
29 सितंबरक्वार्टर फाइनल 3 (श्रीलंका बनाम ग्रुप ए की विजेता टीम)सुबह 9:00 बजे / सुबह 5:30 बजे
29 सितंबरक्वार्टर फाइनल 4 (बांग्लादेश बनाम ग्रुप बी की विजेता टीम)दोपहर 2:00 बजे / सुबह 10:30 बजे
1 अक्टूबरसेमीफाइनल 1सुबह 9:00 बजे / सुबह 5:30 बजे
1 अक्टूबरसेमीफाइनल 2दोपहर 2:00 बजे / सुबह 10:30 बजे
3 अक्टूबरकांस्य पदक मुकाबलासुबह 9:00 बजे / सुबह 5:30 बजे
3 अक्टूबरफाइनलदोपहर 2:00 बजे / सुबह 10:30 बजे

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज से इन 2 खिलाड़ियों ने अगले 7 टेस्ट के लिए जगह कर ली पक्की, अब कोई नहीं हिला सकता इनकी जगह

Tagged:

team india Sanju Samson Asian Games 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com