श्रीलंका सीरीज से इन 2 खिलाड़ियों ने अगले 7 टेस्ट के लिए जगह कर ली पक्की, अब कोई नहीं हिला सकता इनकी जगह

Published - 28 Aug 2026, 04:00 PM

Test

श्रीलंका दौरे पर भारत की दो मैचों की टेस्ट (Test) सीरीज समाप्त हो गई। यह सीरीज 15 से 27 अगस्त तक खेली गई, जिसमें भारतीय टीम 1-0 से विजयी रही। यह सीरीज गॉल टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के कारण संभव हुई, क्योंकि कोलंबो में खेले गए दूसरे मैच में भारत को ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा। फॉलोऑन मिलने पर श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में कमाल का प्रदर्शन किया और पांचवें दिन के तीसरे सत्र में भी टीम ऑल आउट नहीं हुई

इसी वजह से जब श्रीलंका ने अपनी पारी घोषित की तो भारतीय टीम ने ड्रॉ के लिए हाथ मिला लिया। अभी WTC में भारत के 7 टेस्ट (Test) बाकी हैं। इनमें टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से होगा। इन दोनों सीरीज के लिए स्क्वाड में काफी फेरबदल हो सकते हैं लेकिन दो खिलाड़ियों की जगह श्रीलंका दौरे के प्रदर्शन के आधार पर पक्की मानी जा रही है।

इन 2 खिलाड़ियों की अगले 7 Test के लिए टीम इंडिया में जगह पक्की

Test 1

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट (Test) सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए अच्छी साबित हुई। इनमें से दो खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे माना जा रहा है कि अब इन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली अगली दो सीरीज से ड्रॉप किए जाने की संभावना बेहद कम है।

पडिक्कल ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन

बाएं हाथ के बल्लेबाज इस बल्लेबाज को प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए, जिससे पडिक्कल को खिलाया गया और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे।

श्रीलंका टेस्ट (Test) सीरीज के दौरान देवदत्त पडिक्कल को तीन पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 109.33 की औसत से 328 रन बनाए, जिनमें दो शतक भी शामिल हैं। उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बनाए। वहीं, कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 117 रन जड़े। पडिक्कल को शानदार प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

IND vs SL टेस्ट सीरीज में सुथार रहे सबसे सफल गेंदबाज

बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपनी दूसरी ही टेस्ट (Test) सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले सुथार ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और दोनों मुकाबलों में भारत की तरफ से बेस्ट स्पिनर साबित हुए।

सुथार ने दो टेस्ट (Test) की चार पारियों में 21.06 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किए। इनमें से 10 विकेट गॉल टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर आए। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी में छह विकेट झटके। वहीं, कोलंबो में दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK लॉर्ड्स टेस्ट के बीच ICC का बड़ा फैसला, पाकिस्तान में जन्मे खिलाड़ी पर लगा बैन; इस वजह से मिली सजा

Tagged:

team india devdutt padikkal Sri Lanka Cricket team IND vs SL test Series Manav Suthar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com