ENG vs PAK लॉर्ड्स टेस्ट के बीच ICC का बड़ा फैसला, पाकिस्तान में जन्मे खिलाड़ी पर लगा बैन; इस वजह से मिली सजा

Published - 28 Aug 2026, 09:04 AM | Updated - 28 Aug 2026, 09:05 AM

ICC

ICC banned Pakistan-born UAE player: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। 27 अगस्त से मैच का आगाज हुआ और पहले दिन इंग्लैंड ने 9 विकेट 248 रन बनाए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शुरुआत में जबरदस्त गेंदबाजी की और इंग्लिश बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। फिर जेमी स्मिथ और जॉर्डन कॉक्स ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को संभाला।

हालांकि, लॉर्ड्स टेस्ट के बीच ICC ने कड़ा एक्शन लेते हुए एक ऐसे खिलाड़ी को बैन कर दिया है, जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट किसी अन्य देश के लिए खेल रहा था। तो चलिए बताते हैं कि यह खिलाड़ी किस टीम की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता है और इस पर क्रिकेट की वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ने क्यों प्रतिबंधित लगाया है।

आसिफ खान पर गिरी गाज, डोपिंग टेस्ट में हुए थे फेल

ICC 1

ICC ने यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान को 15 महीने के लिए बैन कर दिया है। लाहौर, पंजाब में जन्मे इस खिलाड़ी का सितंबर 2025 में डोपिंग टेस्ट हुआ था, जिसमें वह एक प्रतिबंधित पदार्थ के मेटाबोलाइट के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। इसी वजह से आईसीसी ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

आसिफ खान ने सितंबर 2025 में हुए एक 'आउट-ऑफ-कंपटीशन' टेस्ट में एक प्रतिबंधित पदार्थ “मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट” के लिए पॉजिटिव पाए जाने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद उन्होंने आईसीसी के एंटी-डोपिंग कोड के तहत नियमों का उल्लंघन स्वीकार कर 15 महीने का प्रतिबंध मंजूर किया।

ICC ने 15 महीने का लगाया बैन

आसिफ खान पर बैन वर्तमान से नहीं, बल्कि 8 सितंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा और यह 7 दिसंबर 2026 तक चलेगा। आसिफ को 8 अक्टूबर 2026 से किसी टीम के साथ ट्रेनिंग करने या किसी क्लब या आईसीसी की अन्य सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की इजाजत होगी, लेकिन वह 8 दिसंबर 2026 से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे।

क्रिकेट की वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ने एक बयान में कहा,

"36 वर्षीय खिलाड़ी ने ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के उल्लंघन की बात मानी और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) तथा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ 'केस रिज़ॉल्यूशन एग्रीमेंट' के जरिए सजा को स्वीकार किया।"

इसके अलावा, ICC के एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार, यूएई के इस खिलाड़ी के 8 सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके अस्थायी निलंबन की शुरुआत तक के व्यक्तिगत परिणामों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसमें इससे जुड़े सभी परिणाम शामिल हैं, जैसे कोई भी मेडल, पॉइंट, प्राइज मनी या इनाम खोना।

पाकिस्तान में हुआ जन्म, घरेलू क्रिकेट में भी लिया हिस्सा

बता दें कि पाकिस्तान से गहरा नाता है। उन्होंने जन्म लेने के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट भी पाकिस्तान में ही खेला। इसके बाद, वे यूएई गए और 2022 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। आसिफ ने 38 वनडे में 1270 रन बनाए हैं, जिनमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 56 टी20आई में छह अर्धशतक की मदद से 1302 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज खत्म, अब इन तारीखों को अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, कुछ ऐसा 15 सदस्यीय स्क्वाड

Tagged:

icc pakistan UAE Cricket Team Asif Khan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com