राहुल द्रविड़ की कोचिंग में सुपरहिट था ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गौतम गंभीर ने बना दिया सिर्फ पानी ढोने वाला
Table of Contents
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद पर काफी समय से ऐसे पूर्व क्रिकेटरों को मौका मिला, जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। अगर अंतिम दो कोचों की बात करें तो राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और गौतम गंभीर हैं। द्रविड़ ने जून, 2024 तक जिम्मेदारी संभाली और फिर जुलाई से गंभीर कमान संभाल रहे हैं। ये दोनों ही एक बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया के लिए सुपरहिट रहे। कोचिंग में भी इनकी अपनी खूबियां और खामियां हैं।
हालांकि, खिलाड़ियों को हैंडल करने के मामले में दोनों काफी अलग हैं। ऐसे कई खिलाड़ी रहे, जिन्हें राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग में लगातार मौके मिले और वे अच्छा प्रदर्शन करने में भी कामयाब रहे लेकिन गौतम गंभीर ने उनमें से काफी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया या फिर उन्हें प्लेइंग XI में बहुत कम मौके दिए। ऐसा ही एक खिलाड़ी के साथ टी20 टीम में हो रहा है, जो द्रविड़ के कार्यकाल में मुख्य स्पिनर हुआ करता था लेकिन अब गंभीर ने उसे वाटर बॉय बना दिया है।
इस खिलाड़ी को Rahul Dravid ने दिए खूब मौके, गौतम गंभीर से नहीं मिल रही ज्यादा तवज्जो

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह स्पिनर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप के साथ राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का तालमेल बहुत अच्छा था और वे हर फॉर्मेट में उनके मुख्य स्पिनर थे लेकिन गौतम गंभीर का भरोसा कुलदीप पर कम ही नजर आता है। टेस्ट और वनडे में तो उन्हें खिलाया जाता है लेकिन टी20 में कुलदीप पर उतना विश्वास नहीं दिखाया गया है।
बीच में वरुण चक्रवर्ती ही मुख्य स्पिनर बन गए और कुलदीप को स्क्वाड में भी जगह नहीं मिल रही थी लेकिन फिर वे वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए वापस आए और न्यूजीलैंड दौरे पर भी शामिल हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर रखा गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में कुलदीप बेंच पर, नमन और अक्षर स्पिन विभाग में शामिल
गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में मौका दिया था और उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया। माना जा रहा था कि शायद न्यूजीलैंड में कुलदीप को शुरुआत से ही मौका मिले और वे टी20 सीरीज के पहले मैच से ही प्लेइंग XI का हिस्सा रहें लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में कुलदीप को मौका नहीं मिला। गंभीर ने बल्लेबाजी डेप्थ को बरकरार रखने के लिए अक्षर पटेल के साथ नमन धीर को भी खिलाया। इसी वजह से कुलदीप की जगह नहीं बन पाई।
अब तक ऐसा रहा है कुलदीप का भारत के लिए टी20 में प्रदर्शन
कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए 2017 में अपना टी20 डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक 56 मुकाबलों में 14.20 के बेहतरीन औसत से 98 बल्लेबाजों को आउट किया है। उनका इकॉनमी रेट 7.10 है, जो दिखा है कि उन्होंने विकेट लेने के साथ-साथ रन खर्च करने में भी कंजूसी दिखाई है। इसके बावजूद गंभीर से उन्हें खास तवज्जो नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस दिन लेंगे क्रिकेट से संन्यास