भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच फैंस के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी पर लगा 2 मैच का बैन
Published - 22 Oct 2026, 01:05 PM | Updated - 22 Oct 2026, 01:29 PM
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) की शुरुआत हो चुकी है. 22 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपाहर साढ़े 12 बजे से दोनों टीमें पहले टी20 मैच (IND vs NZ) के लिए एक-दूसरे से टकराई. इस बीच क्रिकेट जगत से एक बड़ा खबर सामने आई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक स्टार खिलाड़ी पर कड़ा एक्शन लेते हुए दो मैचों के लिए बैन कर दिया है.
IND vs NZ सीरीज के बीच फैंस के लिए बुरी खबर

जहां एक ओर भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पर गाज गिरी है. आईसीसी ने टीम के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे कड़ी सजा सुनाई है. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शट को दो मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया है. आईसीसी ने प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उनके खिलाफ एक्शन लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर इस मामले की जानकारी दी है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा कि यह घटना प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी और इसका मकसद खेल में प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था. उन्होंने बताया,
"यह उल्लंघन 'स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन' दिशानिर्देशों के तहत प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं से जुड़ी शर्तों का पालन न करने के कारण हुआ है. यह एक अकेली घटना है जो प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी और इसका मकसद खेल में प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था. हम मेगन को जरूरी सहयोग देना जारी रखेंगे और अपने खेल का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों से अपेक्षित मानकों और जिम्मेदारियों को और मजबूत करेंगे."
Experienced pacer Megan Schutt has been hit with a two-game ban from Cricket Australia. Details 👇 https://t.co/VMrXXpy5dn
— ICC (@ICC) October 22, 2026
मेगन शट ने स्वीकार की सजा
आईसीसी द्वारा सुनाई गई सजा को स्वीकार करते हुए मेगन शट ने कहा कि वह अपनी इस गलती के लिए माफी मांगती हैं. उन्होंने कहा,
मुझे जो सजा दी गई है, मैं उसे पूरी तरह स्वीकार करती हूं. मुझसे जो उम्मीदें थीं, उन पर खरा न उतर पाने के लिए मैं माफी मांगती हूं. इस घटना की वजह से जो ध्यान मेरी ओर गया, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं. मुझे जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं.
यह घटना प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी और इसका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी मैं समझती हूं कि 'स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन गाइडलाइंस' का पालन करना मेरी जिम्मेदारी है. खिलाड़ियों को इन गाइडलाइंस के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जाती है, और मुझे इनका पालन करना चाहिए था.
दो मुकाबलों का बैन लगने की वजह से मेगन शट को गुरुवार को नॉर्थ सिडनी ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला तीसरे और आखिरी टी20 मैच मिस करना पड़ेगा. इसके बाद वह 31 अक्टूबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच होने वाले डब्ल्यूबीबीएल 2026 का मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगी.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर