न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, इन 16-16 खिलाड़ियों को मौका
Published - 22 Oct 2026, 12:03 PM | Updated - 22 Oct 2026, 01:01 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर गई हुई है. जहां दोनों टीमों के बीच लगभग एक महीने तक टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा. इस दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होगा. वहीं, अब टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें 16-16 खिलाड़ियों को मौका मिला है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि इन दोनों सीरीज के लिए भारत की टीम कैसी नजर आ रही है....
IND vs NZ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टी20 सीरीज के समापन के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. इस एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्तओं ने दो टीमों का चयन किया है. शुरूआती तीन मुकाबला का हिस्सा बनने वाले कुछ खिलाड़ी अंतिम दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इसमें कप्तान शुभमन गिल का नाम भी शामिल है. उनकी गैरमौजूदगी में चौथे और पांचवे वनडे में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे.
अंतिम दो वनडे के लिए बदल जाएगी टीम इंडिया
IND vs NZ अंतिम दो वनडे मैचों के लिए शुभमन गिल समेत चार खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है. केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्ण चौथे और पांचवे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे. इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट और तरोताजा रखने के लिए टीम मैनेजमेंट ने यह कदम उठाया है. शुभमन गिल के स्थान पर तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, केएल राहुल की जगह कुमार कुशाग्र लेंगे. अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध के रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रमशः आकीब नबी और यश ठाकुर का टीम में चयन हुआ है.
ऐसी नजर आ रही है टेस्ट टीम
वही, बात की जाए न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज (IND vs NZ) के लिए चुनी गई टीम इंडिया की तो इसमें भी 16 खिलाडियों को जगह दी गई है. अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की उपलब्धता उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करती है. यदि वह टेस्ट सीरीज तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें टीम से बाहर होना पड़ेगा. टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. वहीं, भारतीय स्टार तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे.
IND vs NZ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए ऐसी नजर आ रही भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर और उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
मोहम्मद शमी ने अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस दिन लेंगे क्रिकेट से संन्यास
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर