मोहम्मद शमी ने अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस दिन लेंगे क्रिकेट से संन्यास

Published - 22 Oct 2026, 11:13 AM | Updated - 22 Oct 2026, 01:04 PM

Mohammed Shami 1

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) काफी समय से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. करीब एक साल से भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी है. पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के बाहर होने की वजह खराब फिटनेस से जुड़ी समस्याओं को बताया था. लेकिन वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार कर अपनी फिटनेस और काबिलियत साबित करने में लगे हुए हैं. इस बीच अब उन्होंने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Mohammed Shami ने अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

Mohammed Shami 5

लगातार टीम इंडिया में नजरअंदाज होने के बाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की अटकलें लगाई जा रही है. घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बावजूद वह टीम में वापसी करने में नाकाम रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित हुई भारतीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली. इसके बाद से ही उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं, अब मोहम्मद शमी ने इस अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है.

गांगुली-युवराज के बाद इस भारतीय दिग्गज की हुई दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री, अब संभालेगा ये जिम्मेदारी

Mohammed Shami ने अपने रिटायरमेंट प्लान का किया खुलासा

मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू मे बात करते हुए अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा कि जब उन्हें लगेगा कि अब उनमें कोई प्रेरणा नहीं बची है और वे अपने सुबह जल्दी उठकर अभ्यास का आनंद नहीं ले पा रहे हैं, तो उसी दिन वह संन्यास का ऐलान कर देंगे. उन्होंने कहा कि,

“देखिए, मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं कि जिस दिन सुबह 7 या 6 बजे उठने से मेरा मन ऊबने लगेगा, उस दिन मैं खुद को धन्यवाद दूंगा। लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा महसूस नहीं होता है। बल्कि, मुझे प्रेरणा मिल रही है। इसलिए मेरे हिसाब से मुझे अभी खेलना जारी रखना चाहिए।

अभी समय है, क्योंकि एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा मानना है कि अगर आपको लगातार 4 से 5 दिन सुबह 6:30 बजे मैदान पर जाना हो और आप इससे ऊबने लगें या थकान महसूस करने लगें, तो मुझे लगता है कि आपके लिए संन्यास के बारे में सोचने का समय आ गया है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि सुबह 6:30 बजे उठने में कोई परेशानी है। आज भी आयोनस सुबह 7:30 बजे मैदान पर मौजूद है।”

टीम इंडिया में हो सकती है वापसी?

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है. कल्याणी में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीज़न के दिल्ली के खिलाफ़ मैच में वह बंगाल के लिए पांच विकेट झटकने में कामयाब रहे थे. पहली पारी में उन्होंने टीम के लिए 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उनके हाथ एक सफलता लगी. अगर मोहम्मद शमी अपना यह प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो भारतीय चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाएगा और उनकी टीम में वापसी की संभावना बढ़ जाएगी.

ट्राई सीरीज में बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार, राशिद खान के दम पर फाइनल में अफगानिस्तान

Tagged:

team india Ranji trophy Mohammed Shami
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com