गांगुली-युवराज के बाद इस भारतीय दिग्गज की हुई दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री, अब संभालेगा ये जिम्मेदारी
Published - 22 Oct 2026, 10:32 AM | Updated - 22 Oct 2026, 10:57 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपना नया कोचिंग स्टाफ तैयार करने में जुटा हुआ है. पिछले कुछ समय में फ्रेंचाइजी कई भारतीय दिग्गजों को अपनी टीम में शामिल कर चुकी है. सौरव गांगुली को हेड कोच बनाने के बाद डीसी ने युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया था. वहीं, अब एक और पूर्व स्टार भारतीय खिलाड़ी की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में एंट्री हो गई है. आईपीएल 2027 में वह स्पिन बॉलिंग कोच की भूमिका निभाएंगे.
गांगुली-युवराज के बाद इस भारतीय दिग्गज की हुई Delhi Capitals में एंट्री

आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी स्पिन-बॉलिंग कोच का ऐलान कर दिया है. 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फ्रेंचाइजी ने जानकारी दी कि यह भूमिका अमित मिश्रा को सौंपी गई है. सौरव गांगुली और युवराज सिंह के बाद वह डीसी से जुड़ने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. बता दें कि उन्होंने दिल्ली के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. वहीं, अब वह इस फ्रेंचाइजी के लिए नए रोल में नजर आएंगे.
44 साल की उम्र ने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी का करियर अंत, अब सभी फॉर्मेट से संन्यास
10 सीजन रहे हैं दिल्ली टीम का हिस्सा
अमिल मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से की था. उन्होंने लगातार तीन सीजन इस टीम के लिए खेला. हालांकि, इसके बाद 2011 से 2014 तक, उन्होंने डेक्कन चारजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया. फिर 2015 में अमित मिश्रा की दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा वापसी हुई.
इसके बाद वह साल 2021 तक डीसी के साथ जुड़े रहे. इस तरह उन्होंने 10 सीजन तक दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए खेला. अगर दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनके आंकड़ों की बात की जाए तो 99 मैचों में वह 106 विकेट झटक सके हैं. इस दौरान अमित मिश्रा ने 3 बार फॉर-विकेट हॉल पूरा किया.
IPL 2027 में हो सकता है Delhi Capitals का सपना पूरा
साल 2008 से ही दिल्ली कैपिटल्स ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है. साल 2020 में फाइनल तक पहुंचने के बावजूद टीम चैंपियन नहीं बन सकी. ऐसे में अब सौरव गांगुली, युवराज सिंह और अमित मिश्रा के कोचिंग स्टाफ में जुड़ जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि डीसी अपना पहला खिताब जीत सकती है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों की तिकड़ी क्या टीम को ट्रॉफी दिला पाती है या नहीं.
हार्दिक पांड्या IPL 2027 तक के लिए हुए बाहर, अब सीधे इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर