44 साल की उम्र ने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी का करियर अंत, अब सभी फॉर्मेट से संन्यास
Published - 22 Oct 2026, 09:31 AM | Updated - 22 Oct 2026, 01:03 PM
Table of Contents
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) इस समय त्रिकोणिय वनडे सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान दौरे पर है. 18 अक्टूबर से शुरू हुई इस सीरीज के अपने पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम का हार का सामना करना पड़ा है. इस बीच इंग्लैड क्रिकेट (England Cricket Team) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के 44 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगाने का फैसला किया है. क्रिकेट में लंबे समय तक योगदान देने वाले इस खिलाड़ी के संन्यास की खबर से प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है.
44 साल की उम्र ने England के दिग्गज खिलाड़ी का करियर अंत

इंग्लैंड (England Cricket Team) के महानतम तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने क्रिकेट करियर पर पूर्णविराम लगा सकते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के लगभग दो साल के बाद 44 की उम्र में उन्होंने पेशेवर क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला लिया है. कहा जा रहा है कि अगले सीजन के लिए घरेलू टीम लंकाशायर के कॉन्ट्रैक्ट में जगह न मिलने की वजह से जेम्स एंडरसन यह कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं.
अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के करीब ऑस्ट्रेलिया, 100 रन से पहली ही हुई ऑल आउट
कॉन्ट्रैक्ट में नहीं मिली जगह
क्रिकइंफो के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार, लंकाशायर के सीनियर अधिकारी इस सप्ताह ही इंग्लैंड (England Cricket Team) के पूर्व स्टार खिलाड़ी जेम्स एंडरसन को सूचित कर चुके हैं कि उन्हें अगले सीजन के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया जाएगा. हालांकि, अब तक लंकाशायर की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या जेम्स एंडरसन पेशवर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे या फिर अगले सत्र किसी नए क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे. बता दें कि वह लंबे समय तक इस क्लब का अहम भाग रहे हैं. साल 2025 में उन्होंने सीजन के बीच टीम की कप्तानी भी संभाली थी.
साल 2025 में किया था शानदार प्रदर्शन
जेम्स एंडरसन का काउंटी चैंपियनशिप में बतौर गेंदबाज शानदार प्रदर्शन रहा था. वह 17.68 के औसत से 50 विकेट चटकाने में कामयाब रहे थे. हालांकि, उनकी यह गेंदबाजी भी लंकाशायर को उनके निराशाजनक सीजन से नहीं बचा सकी. पिंडली की चोट से परेशान रहने के बावजूद उन्होंने 14 में से 11 चैंपियनशिप मुकाबले खेले. वह डिवीज़न टू में सीज़न के सातवें सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे. ऐसे में अब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में शामिल न करना चौंका देने वाला है.
हार्दिक पांड्या IPL 2027 तक के लिए हुए बाहर, अब सीधे इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी
Tagged:
England Cricket Team Lancashire County club Jimmy Andersonऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर