क्रिकेट इतिहास के दो खिलाड़ी, जिन्होंने एक ही टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने के साथ ही लिए 5 विकेट
Table of Contents
टेस्ट (Test) क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक इस फॉर्मेट के करीब 150 साल पूरे होने को हैं लेकिन अभी भी इसके जैसा रोमांच अन्य प्रारूपों में नहीं मिल पाता है। इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को हैरान किया।
कुछ गजब के ऑलराउंडर भी हुए, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपनी चमक बिखेरी। इनमें भारत के कपिल देव और रवींद्र जडेजा, पाकिस्तान के इमरान खान, इंग्लैंड के इयान बॉथम, एंड्रू फ्लिंटॉफ और बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, ये सभी टेस्ट (Test) मैच में दोहरा शतक बनाने और पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा एक नहीं कर पाए।
सिर्फ इन दो खिलाड़ियों ने Test मैच में डबल सेंचुरी के साथ लिया है 5 विकेट हॉल
क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट (Test) में दोहरा शतक बनाना काफी बड़ी बात है। ऐसा कई बल्लेबाजों ने किया है। गेंदबाजी में एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि भी कई गेंदबाजों ने हासिल की है। हालांकि, एक ही टेस्ट मैच में इन दोनों उपलब्धियों को हासिल करने की बात आती है, तो महज दो ही खिलाड़ी ऐसा कर पाए हैं।
टेस्ट (Test) मैच में दोहरा शतक जड़ने के साथ 5 विकेट लेने वाले दो खिलाड़ी वेस्टइंडीज के डेनिस एटकिंसन और पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद हैं। इन दोनों ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर इस दुर्लभ कारनामे को अंजाम दिया।
एटकिंसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक बनाया और 5 विकेट हॉल भी लिया

1955 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी। इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जिसके चौथे मुकाबले में कप्तान डेनिस एटकिंसन ने पहले बल्ले से कमाल किया और फिर गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 351 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए, जिसमें 28 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 36.2 ओवर में 56 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने बिल वॉटसन, कैथ मिलर, रोन आर्चर, इयान जॉनसन और जैक हिल को अपना शिकार बनाया। इस मुकाबले में नतीजा नहीं निकला और मैच ड्रॉ रहा।
न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुश्ताक मोहम्मद ने एटकिंसन के कारनामे को दोहराया
1973 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस टूर पर खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने एक पारी और 166 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत के हीरो मुश्ताक मोहम्मद बने, जिन्होंने 20 चौकों की मदद से 201 रनों की पारी खेली। इसके बाद, गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान 18 ओवर में 49 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। मुश्ताक ने टेरी जार्विस, बेवन कॉन्गडन, ब्रायन हेस्टिंग्स, डेले हैडली और डेविड ओ'सुलिवन को आउट किया।
यह भी पढ़ें: गांगुली-युवराज के बाद इस भारतीय दिग्गज की हुई दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री, अब संभालेगा ये जिम्मेदारी
Tagged:
Pakistan Cricket Team australia cricket team New Zealand cricket team west indies cricket team Mushtaq Mohammad Denis Atkinson