वैभव सूर्यवंशी ही नहीं इस खिलाड़ी के साथ भी कोच गंभीर ने की नाइंसाफी! अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम से निकाला
Published - 22 Oct 2026, 02:12 PM | Updated - 22 Oct 2026, 02:51 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत हो चुकी है. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया, जिसके लिए चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले. भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के अलावा एक और स्टार खिलाड़ी को अंतिम एकादश से ड्रॉप कर दिया है. अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वह प्लेइंग का हिस्सा नहीं बन पाया.
Vaibhav Sooryavanshi ही नहीं इस खिलाड़ी के साथ भी कोच गंभीर ने की नाइंसाफी!

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मैच के लिए शिवम दुबे और प्रिंस यादव का अंतिम एकादश में चयन हुआ था. लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 से इन दोनों खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया गया है.
इनकी गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को मौका मिला है. भारतीय टीम मैनेजमेंट का वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बाद प्रिंस यादव को भी टीम से बाहर कर देने का फैसला हैरान करने वाला है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, इन 16-16 खिलाड़ियों को मौका
शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं मिली टीम में जगह
जून में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. अपनी रफ्तारभरी गेंदबाजी से उन्होंने विपक्षी टीम पर जमकर कहर बरपाया और बल्लेबाजी के दिलों में अपना खौफ पैदा किया. अगर उनके आखिरी 9 मुकाबलों के आंकड़ों की बात की जाए तो वह 10 विकेट झटक पाए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.54 का रहा. इस प्रदर्शन के बावजूद प्रिंस यादव को बाहर करना हैरानी की बात है.
Vaibhav Sooryavanshi हुए ड्रॉप
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है. उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय टीम मैनेजमेंट इस सीरीज में उन्हें अंतिम एकादश में मौका दे सकता है. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बार फिर उन्हें नजरअंदाज किया है. उनके इस फैसले से भारतीय फैंस भी काफी निराश हुए हैं. ऐसे में अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिलता है या नहीं.
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
क्रिकेट इतिहास के दो खिलाड़ी, जिन्होंने एक ही टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने के साथ ही लिए 5 विकेट
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर