IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया की जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; संजू और नमन ने बल्ले से मचाया कोहराम

Published - 22 Oct 2026, 03:46 PM | Updated - 22 Oct 2026, 04:47 PM

India Vs New Zealand 3

IND vs NZ 1st T20I: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के साथ हुई। इस मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से बाजी मारते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 225/4 का स्कोर बनाया, जवाब में भारत (India) ने 19.4 ओवर में 230/6 का स्कोर बनाकर 226 का लक्ष्य हासिल कर लिया ।

न्यूजीलैंड की पावरप्ले में तेज शुरुआत, एलन की तूफानी पारी

India Vs New Zealand 4

भारत (India) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन न्यूजीलैंड को फिन एलन और टिम साइफर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पांच ओवर में 49 रन जोड़े। इस साझेदारी का अंत मयंक यादव ने किया और साइफर्ट 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कीवी टीम ने पावरप्ले में 65 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद दूसरा झटका जल्दी ही लगा और तूफानी पारी खेल रहे एलन आठवें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंदों में 45 रन बनाए। डैरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली।

फिलिप्स और जैकब का आतंक, भारतीय गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई

13वें ओवर में 122 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को डैरिल मिचेल के रूप में तीसरा झटका लगा लेकिन यहां से भारत की वापसी संभव नहीं हो पाई ।ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स की जोड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 195 तक पहुंचा दिया।

जैकब्स ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए। फिलिप्स ने अर्धशतक जड़ा और 40 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह न्यूजीलैंड ने 225 का स्कोर बनाया। भारत (India) की तरफ से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

संजू-अभिषेक ने पावरप्ले में बरपाया कहर, भारत की बेहतरीन शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत (India) की शुरुआत धमाकेदार रही। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पावरप्ले में ही आतंक मचा दिया और छह ओवर में टीम इंडिया ने 94 रन बनाए। हालांकि, छठे ओवर में अभिषेक आउट हो गए लेकिन संजू की तूफानी पारी जारी रही और उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए 33 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। अभिषेक के बल्ले से 12 गेंदों में 29 रन आए।

भारत को जल्दी-जल्दी लगे चार झटके, न्यूजीलैंड की वापसी

नंबर-3 पर बदलाव देखने को मिला और ईशान किशन के बजाय उपकप्तान तिलक वर्मा आए। हालांकि, स्पिनर्स के सामने तिलक जूझते हुए दिखे और 11 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने। ईशान का पांचवें नंबर पर आना भी फ्लॉप रहा और वे 1 रन बनाकर चलते बने। संजू, तिलक और ईशान के विकेटों के कारण न्यूजीलैंड की वापसी होती नजर आई। अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए लेकिन वे भी 167 के स्कोर पर आउट हो गए।

श्रेयस और नमन ने India को दिलाई जीत

15वें ओवर तक आधी टीम के पवेलियन लौट जाने से भारत(India) मुश्किल नजर में आ रहा था लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (28 गेंदों में 4) और ऑलराउंडर नमन धीर ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने 23 गेंदों में 43 रन जोड़े। अंतिम 12 गेंदों में 16 रनों की ज़रूरत थी, जो ये दोनों आसानी से बनाने में सक्षम थे।

हालांकि, 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर अय्यर आउट हो गए लेकिन नमन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 15 गेंदों में 280 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाकर भारत (India) को अंतिम ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, इन 16-16 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

IND vs NZ team india shreyas iyer Sanju Samson New Zealand cricket team Glenn Phillips naman dhir
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com