IND vs NZ: रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, कोच गंभीर का चहेता होने के चलते खेल गया पहला टी20
Table of Contents
IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे का आगाज भारत ने जीत के साथ किया है। 22 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 4 विकेट से बाजी मारी। 226 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए और अपनी पारी में दो गेंद शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया।
पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI काफी दिलचस्प रही। इसमें कोच गौतम गंभीर के कई पसंदीदा खिलाड़ी देखने को मिले और एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जिसे फैंस रणजी लेवल का भी नहीं मानते लेकिन फिर भी वह IND vs NZ पहला टी20 खेल गया।
गंभीर का लाडला खेल गया IND vs NZ पहला टी20

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं। अक्षर को गौतम गंभीर की वजह से बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के रूप में लगातार मौके मिल रहे हैं और उन्हें IND vs NZ पहले टी20 की प्लेइंग XI में भी मौका मिला लेकिन वे कुछ समय से अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाए हैं।
अक्षर के साथ इस समय बड़ी समस्या है कि वे गेंद और बल्ले दोनों से अब पहले जैसे असरदार नहीं रहे हैं। खासतौर पर उनका बल्लेबाजी ग्राफ काफी नीचे आया है, जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
क्राइस्टचर्च में खेले गए IND vs NZ टी20 में अक्षर का प्रदर्शन रहा साधारण
काफी समय से अक्षर पटेल के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन अनुभव होने के चलते उन पर लगातार भरोसा दिखाया जा रहा है लेकिन वे इस पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अक्षर गेंदबाजी में काफी महंगे रहे और 4 ओवर में महज 1 विकेट लेकर 51 रन लुटा दिए। उम्मीद थी कि बल्लेबाजी में मौका मिलने पर वे भरपाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अक्षर के पास मौका था कि एक अच्छी पारी खेलकर मैच को खत्म करें लेकिन वह 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जैसे खिलाड़ी से इस तरह की पारी जरूर निराशाजनक ही है।
क्रुणाल पांड्या को लाने की हो रही मांग
जिस तरह से अक्षर पटेल ने टी20 में कुछ समय से औसत प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए क्रुणाल पांड्या को लाने की मांग हो रही है। हाल ही में सुनील गावस्कर ने भी क्रुणाल की वकालत की थी और कहा था कि अगर टीम इंडिया 2028 वर्ल्ड कप टारगेट कर रही है तो क्रुणाल को जरूर मौका देना चाहिए, क्योंकि वे बहुत ही चतुर गेंदबाज हैं और बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं। इसके अलावा फील्डिंग में भी उन्हें सेफ माना जाता है।
IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए क्रुणाल पांड्या के सिलेक्शन की संभावना भी जताई जा रही थी लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। अगर इस सीरीज के बाकी मैचों में अक्षर नहीं चले तो फिर दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में क्रुणाल की वापसी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं इस खिलाड़ी के साथ भी कोच गंभीर ने की नाइंसाफी! अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम से निकाला