IND vs NZ: अगले 4 टी20 मैच के लिए अपडेटेड टीम इंडिया घोषित, अय्यर (कप्तान), वैभव, भुवनेश्वर, नमन धीर...

Published - 22 Oct 2026, 03:10 PM | Updated - 22 Oct 2026, 03:46 PM

IND Vs NZ 8

22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड (IND vs NZ) दौरे का आगाज हो चुका है. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पहले टी20 के बाद दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए उसी मैदान पर फिर से आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्कवाड का खुलासा हो गया है. इसमें वैभव सूर्यवंशी, भुवनेश्वर कुमार, नमन धीर और कप्तान श्रेयस अय्यर समेत 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. तो आइए नजर डालते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले 4 टी20 मैच (IND vs NZ) के लिए अपडेटेड टीम इंडिया पर....

IND vs NZ: अगले 4 टी20 मैच के लिए अपडेटेड टीम इंडिया घोषित

Team India

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबलों (IND vs NZ) के लिए घोषित की गई टीम इंडिया के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने सालमी बल्लेबाज के तौर पर वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मौका दिया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए बेस्ट ओपनिंग पेयर का चयन करना बिल्कुल आसान नहीं होगा. हालांकि, पहले टी20 के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को तवज्जो दी गई थी. इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टी20 के लिए भारत की सलामी जोड़ी कैसी हो सकती है.

इन बल्लेबाजों का हुआ चयन

बात की जाए बल्लेबाजी क्रम की तो इसमें कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन को इसमें शामिल किया गया है. इन दोनों खिलाडियों से दमदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. ईशान किशन टीम में विकेटकीपिंग का एक अतिरिक्त विकल्प देंगे. वहीं, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में मौका मिला है. ये पांचों खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान देंगे.

ऐसा नजर आएगा गेंदबाजी विभाग

अंत में नजर डाली जाए टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग की तो तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव का चयन हुआ है. शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ ये चारों खिलाड़ी अपनी रफ्तारभरी गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आ सकते हैं. स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी के लिए नमन धीर और अक्षर पटेल के अलावा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है.

IND vs NZ: अगले 4 टी20 मैच के लिए टीम इंडिया

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

वैभव सूर्यवंशी ही नहीं इस खिलाड़ी के साथ भी कोच गंभीर ने की नाइंसाफी! अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम से निकाला

Tagged:

IND vs NZ team india shreyas iyer Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com