सूर्यकुमार यादव ने टीम से ड्रॉप होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, BCCI और अपनी पूरी बातचीत का किया खुलासा
Published - 30 Aug 2026, 09:05 AM | Updated - 30 Aug 2026, 10:29 AM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को अचानक T20 टीम से बाहर करने के भारतीय चयनकर्ताओं के फैसले ने हर किसी हैरान कर दिया था. भारत को टी20 विश्वकप का खिताब दिलाने के कुछ महीनों बाद न सिर्फ उन्हें कप्तानी से बर्खास्त किया गया, बल्कि उन्हें टी20 टीम में भी जगह नहीं दी गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के अलावा वह एशियन गेम्स टीम से भी ड्रॉप हुए हैं. सिलेक्टर्स के इस फैसले पर चुप्पी साधे रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहले बार सबके सामने अपनी बात खुलकर रखी है.
Suryakumar Yadav ने टीम से ड्रॉप होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने T20 टीम से ड्रॉप किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने टीम में अपना नाम नहीं देखा तो वह मुस्कुरा दिए. पूर्व भारतीय टी20 कप्तान ने बताया,
'जब मेरा नाम नहीं था तो मैं मुस्कुरा दिया. जब स्थितियां मेरे खिलाफ होती हैं या दबाव होता है तो मैं हमेशा मुस्कुराता हूं और शांत रहता हूं. जो समय मुझे मिला मैं उसके लिए आभारी हूं. मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. 2026 में आने के बाद मुझे लगा था कि मैं अगले दो सालों तक टीम को आगे ले जाऊंगा ओलंपिक आएगा और फिर एक और टी20 विश्व कप होगा.
"मैं निराश था": Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि वह सिलेक्टर्स के इस फैसले से निराश थे. उन्होंने खुलासा किया कि,
लेकिन आप जो सोचते हैं और दूसरा जो सोचता है उसमें फर्क होता है. अगर उन्होंने सोचा कि आगे के लिए यह बेहतर फैसला है तो उन्होंने फैसला लिया. मुझे कोई शिकायत नहीं थी क्योंकि यह उनका फैसला था. मैं थोड़ा निराश जरूर था.
जब आप दो साल में एक भी सीरीज नहीं हारे विश्व कप और एशिया कप जीता है तो आप सोचते हैं कि यही सिलसिला आगे बढ़ना चाहिए. जब सब कुछ सही चल रहा था तो फिर बदलाव का कारण क्या था? यह बात मेरे दिमाग में बार-बार आ रही थी. डेढ़ महीने तक मैं घर पर यही सोचता रहा.
एशियन गेम्स के लिए भी नहीं हुआ चयन
गौरतलब यह है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ. भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें ड्रॉप कर युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है. हालांकि, उनका अचानक टी20 टीम से बाहर हो जाना चौंका देने वाला था. उनकी अगुवाई में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा था.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 और एशिय कप जीतने के अलावा टीम लगातार द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हुई थी. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत को 52 में से 42 मैच जिताए हैं. जबकि 42 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर