श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बदली हुई दिखेगी न्यूजीलैंड वाली टीम इंडिया, बुमराह समेत इन 3 खिलाड़ियों की होगी वापसी
Table of Contents
श्रीलंका दौरे के बाद भारत को अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलनी है। यह सीरीज WTC फाइनल के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहने से अंकों का नुकसान हुआ है।
दूसरे टेस्ट के बाद, टीम इंडिया (Team India) को 12 अंकों की जगह सिर्फ 4 ही अंक मिले, जिसकी वजह से 8 अंकों का नुकसान हुआ। यही वजह है कि भारत के लिए न्यूजीलैंड का दौरा डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में निर्णायक साबित हो सकता है।
न्यूजीलैंड के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में Team India लेगी हिस्सा

भारत (Team India) का न्यूजीलैंड दौरा अक्टूबर-दिसंबर में होगा। इस दौरान 5 टी20आई और 5 वनडे के साथ-साथ 2 टेस्ट भी खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद, 4 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी और पहला टेस्ट बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन में खेला जाएगा।
इसके बाद, दूसरा मुकाबला हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च में 26 नवंबर से शुरू होगा। न्यूजीलैंड की मुश्किल परिस्थितियों में भारत के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) को अपने सभी बेस्ट खिलाड़ियों का साथ चाहिए होगा। कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी भी होगी, जो चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं खेल पाए थे।
बुमराह, सुदर्शन और सुंदर की वापसी की प्रबल संभावना
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत (Team India) के तीन प्रमुख खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इनमें जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर शामिल थे। तेज गेंदबाज बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद से ही वे टीम से बाहर चल रहे हैं।
वहीं, साई सुदर्शन को श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए के लिए खेलते हुए पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिससे वह समय पर उबर नहीं सके। दूसरी ओर, वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपलब्ध नहीं हो पाए।
न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में अभी काफी समय है। इसी वजह से इन तीनों ही खिलाड़ियों के फिट होने की पूरी उम्मीद है। यही वजह है कि इनकी वापसी हो सकती है।
इन तीन खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वाड से किया जा सकता है ड्रॉप
टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी होती है तो फिर श्रीलंका दौरे पर नजर आने वाले तीन खिलाड़ियों को अपनी जगह भी गंवानी पड़ सकती है।
इन खिलाड़ियों में आकिब नबी, सरफराज खान और सारांश जैन के नाम हो सकते हैं। नबी और सरफराज को बेंच पर ही रखा गया था। वहीं, सारांश ने कोलंबो में अपना डेब्यू किया था लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार
Tagged:
shubman gill jasprit bumrah Sai Sudharsan Washington Sundar India Tour of New Zealand 2026 IND vs NZ Test Series