IND vs AFG: कब, कहां और किस टाइम पर देखें भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज? जानें चैनल और एप

Published - 30 Aug 2026, 09:40 AM | Updated - 30 Aug 2026, 10:18 AM

IND Vs AFG

IND vs AFG T20I Series: भारत की टीम एक बार फिर से टी20आई फॉर्मेट में नजर आने वाली है। इस प्रारूप में टीम इंडिया ने अपनी पिछली सीरीज जिम्बाब्वे दौरे पर खेली थी और तीनों ही मुकाबले जीतकर 3-0 से मेजबानों का सफाया किया था।

इस दौरे पर कई नए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, क्योंकि कुछ प्रमुख चेहरों को आराम दिया गया था। इसके बावजूद टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा। अब भारत की अगली टी20 सीरीज अफगानिस्तान से है, जो सबसे छोटे फॉर्मेट की खतरनाक टीम मानी जाती है।

भारत की तीन टी20 मुकाबलों के लिए अफगानिस्तान करेगा मेजबानी

IND Vs AFG 1

भारत ने जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल चार मैच हुए थे। इनमें 1 टेस्ट और 3 वनडे शामिल रहे। सभी मुकाबलों में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला और अफगान टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। अब इनके बीच फिर से टक्कर होगी, लेकिन इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के पास है।

दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक IND vs AFG T20I सीरीज का होगा आयोजन

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है लेकिन मुकाबलों का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान का दबदबा है। इसी वजह से वहां कोई भी इंटरनेशनल टीम दौरे के लिए नहीं जाती है और अफगानिस्तान अपनी घरेलू सीरीज देश के बाहर होम वेन्यू सेलेक्ट कर खेलता है।

इस बार अफगानिस्तान ने IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए अरुण जेटली स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड चुना है। यही वजह है कि सीरीज के सभी मुकाबले इसी ग्राउंड पर खेले जाएंगे। मुकाबलों की तारीख क्रमशः 13, 15 और 17 सितंबर है।

IND vs AFG टी20 सीरीज का शेड्यूल और टाइमिंग

मैच तारीख समय स्थान
पहला टी20आई 13 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी20आई 15 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टी20आई 17 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

IND vs AFG टी20 सीरीज लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वैसे तो भारत में होने वाली सीरीज का ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होता है लेकिन इस बार मेजबानी अफगानिस्तान के पास है। इसी वजह से IND vs AFG टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा।

इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो FanCode पर होगी, जिसे आप अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं। मोबाइल पर देखने के लिए फैंस को ऐप डाउनलोड करना होगा। वहीं, वेबसाइट पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: DPL में पप्पू यादव के बेटे के बल्ले ने उगली आग, छक्के-चौकों की झड़ी लगाकर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

Tagged:

team india afghanistan cricket team IND vs AFG
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com