AFG टी20 सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव, अभिषेक, ईशान, अय्यर, तिलक.....

Published - 30 Aug 2026, 11:50 AM | Updated - 30 Aug 2026, 12:27 PM

India

India playing XI for AFG T20I Series: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को एक बार फिर से खेलना है। दोनों टीमों के बीच जून में 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों का आयोजन हुआ था। अब इनके बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है।

कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों के बोर्डों ने सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया था। कार्यक्रम के मुताबिक 13 से 17 सितंबर तक भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज होगी। अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत (India) की प्लेइंग XI पर सभी की नजर है। तो चलिए हम बताते हैं आपको कि किन 11 खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है India की प्लेइंग XI

ओपनर्स - अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी

India 1

भारत (India) की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को सौंपी जा सकती है। अभिषेक का हालिया फॉर्म ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे पर तो वे 11 रन ही बना पाए थे। इसके बावजूद उन्हें अफगानिस्तान सीरीज में मौका दिया जा सकता है। वहीं, उनके जोड़ीदार वैभव ने जिम्बाब्वे सीरीज में 151 रन बनाकर खुद को साबित किया था। इसी वजह से उनकी जगह पर कोई सवाल नहीं है।

ईशान, अय्यर और तिलक पर नंबर-3, 4 और 5 की जिम्मेदारी

ओपनर्स के बाद, अगले 3 स्लॉट में ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं। इन तीनों ने ही जिम्बाब्वे सीरीज में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी उठाई थी। इसी वजह से भारत (India) की प्लेइंग XI में अफगानिस्तान के खिलाफ भी ओपनर्स के बाद, ये 3 खिलाड़ी नजर आ सकते हैं।

ऑलराउंडर्स- शिवम दुबे और अक्षर पटेल

भारत (India) की प्लेइंग XI में दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे की दावेदारी मौजूद है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल नजर आ सकते हैं। इन दोनों पर आखिरी के ओवरों में पारी को फिनिश करने के साथ-साथ गेंद के साथ भी जलवा दिखाने की जिम्मेदारी होगी। खासतौर पर अक्षर की स्पिन गेंदबाजी काफी अहम होगी।

गेंदबाज - वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में गेंदबाजी विभाग में स्पेशलिस्ट बॉलर्स के रूप में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव को मौका मिलने की संभावना है। वरुण पर स्पिन विभाग का दारोमदार रहेगा, जबकि अर्शदीप, मयंक और प्रिंस तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की अगली 5 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, सभी मैचों की डेट हुई फाइनल

Tagged:

team india abhishek sharma shreyas iyer afghanistan cricket team Arshdeep Singh axar patel Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com