टीम इंडिया की अगली 5 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, सभी मैचों की डेट हुई फाइनल

Published - 30 Aug 2026, 11:00 AM | Updated - 30 Aug 2026, 11:47 AM

Team India 21

Team India Next 5 Series Schedule: भारत ने साल 2026 के पहले छह महीनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला। इसके बाद, जुलाई में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे का दौरा किया। वहीं, अगस्त में श्रीलंका का दौरा किया। अब सितंबर से टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है।

भारतीय टीम (Team India) तीनों ही फॉर्मेट में मुकाबले खेलते नजर आएगी। हालांकि, टेस्ट में सिर्फ 2 ही मैच देखने को मिलेंगे। लेकिन टी20 और वनडे में भारत को काफी सारे मुकाबले खेलने हैं। तो चलिए हम आपको टीम इंडिया की अगली 5 सीरीज के शेड्यूल की जानकारी देते हैं।

Team India की अगली 5 सीरीज की जानकारी और शेड्यूल

1. भारत-अफगानिस्तान सीरीज

Team India 22

श्रीलंका के बाद, अब भारत (Team India) की अगली सीरीज अफगानिस्तान से है। यह सीरीज टी20 फॉर्मेट में होगी और दोनों टीमों के बीच 13 से 17 सितंबर तक तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा लेकिन उसने होम ग्राउंड के रूप में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को चुना है। इसी वजह से सभी मैच एक ही वेन्यू पर होंगे।

IND vs AFG टी20 सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टी20आई 13 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी20आई 15 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टी20आई 17 सितंबर 2026 शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

2. भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

टीम इंडिया (Team India) को अपनी दूसरी सीरीज में वेस्टइंडीज से टक्कर लेनी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 3 वनडे और 5 टी20 खेलने हैं। ये दोनों ही टीमें व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी अच्छी हैं। ऐसे में फैंस को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। वहीं, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी भी खेलती नजर आ सकती है।

IND vs WI सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला वनडे 27 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे 30 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
पहला टी20आई 6 अक्टूबर 2026 शाम 7:00 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
दूसरा टी20आई 9 अक्टूबर 2026 शाम 7:00 बजे जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
तीसरा टी20आई 11 अक्टूबर 2026 शाम 7:00 बजे होल्कर स्टेडियम, इंदौर
चौथा टी20आई 14 अक्टूबर 2026 शाम 7:00 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
पांचवां टी20आई 17 अक्टूबर 2026 शाम 7:00 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

3. भारत-न्यूजीलैंड सीरीज

22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम (Team India) नजर आएगी। इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। इस दौरे पर वनडे सीरीज और टेस्ट मुकाबलों पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप के लिए ODI मुकाबले अहम होंगे। वहीं, WTC फाइनल की रेस में भारत की दावेदारी टेस्ट सीरीज के नतीजों से तय होगी।

IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टी20आई 22 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20आई 24 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20आई 27 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी20आई 30 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी20आई 1 नवंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे सेडन पार्क, हैमिल्टन
पहला वनडे 4 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे ईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे 7 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे 10 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे सेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे 13 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे बे ओवल, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे 15 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे बे ओवल, माउंट माउंगानुई
पहला टेस्ट 19–23 नवंबर 2026 सुबह 3:30 बजे बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर–1 दिसंबर 2026 सुबह 3:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

4. भारत-श्रीलंका सीरीज

2026 के अंत में टीम इंडिया (Team India) का सामना फिर से श्रीलंका से होगा। इस बार श्रीलंका की टीम भारत आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी। वहीं, 22 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा।

IND vs SL सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला वनडे 13 दिसंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा वनडे 16 दिसंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
तीसरा वनडे 19 दिसंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
पहला टी20आई 22 दिसंबर 2026 शाम 7:00 बजे निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
दूसरा टी20आई 24 दिसंबर 2026 शाम 7:00 बजे बाराबती स्टेडियम, कटक
तीसरा टी20आई 27 दिसंबर 2026 शाम 7:00 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

5. भारत-ज़िम्बाब्वे सीरीज

2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों के बीच 3 से 9 जनवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। 2002 के बाद, पहली बार जिम्बाब्वे की मेजबानी द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत करेगा।

IND vs ZIM सीरीज का शेड्यूल:

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला वनडे 3 जनवरी 2027 दोपहर 2:00 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता
दूसरा वनडे 6 जनवरी 2027 दोपहर 2:00 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
तीसरा वनडे 9 जनवरी 2027 दोपहर 2:00 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

नोट: एशियन गेम्स 2026 का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में जापान में होगा लेकिन ये बहु-राष्ट्र टूर्नामेंट है, द्विपक्षीय सीरीज नहीं। इसी वजह से हमने भारत की अगली 5 सीरीज के शेड्यूल में इसे शामिल नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर नामीबिया के आगे बेबस अफ्रीका, 18 रनों से मिली करारी शिकस्त, पुरानी कड़वी यादें हुईं ताजा

Tagged:

team india afghanistan cricket team IND vs SL IND vs WI IND vs ZIM New Zealand cricket team Sri Lanka Cricket team west indies cricket team zimbabwe cricket team IND vs AFG T20 Series India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com