अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं मिलेगा इन 3 खिलाड़ियों को मौका, चयनकर्ता अगरकर रखेंगे बाहर
Published - 30 Aug 2026, 02:41 PM | Updated - 30 Aug 2026, 02:59 PM
Table of Contents
India vs Afghanistan T20 Series: भारत का सामना एक बार फिर से अफगानिस्तान से होने वाला है। इन दोनों टीमों की टक्कर जून में टेस्ट और वनडे मुकाबलों में हुई थी। लेकिन इस बार टी20 फॉर्मेट में भिड़ेंगी। 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।
अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही अफगानिस्तान (Afghanistan) टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा अगले कुछ दिनों में करने वाली है। इसी वजह से स्क्वाड में किन्हें जगह मिलेगी और किन खिलाड़ियों को ड्रॉप किया जाएगा, यह चर्चा का विषय है। इस लेख में हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस सीरीज से बाहर रखा जा सकता है।
इन 3 खिलाड़ियों को अफगानिस्तान (Afghanistan) टी20 सीरीज के स्क्वाड से अगरकर रख सकते हैं बाहर
1. संजू सैमसन

इस लिस्ट में पहला नाम विकेटकीपर संजू सैमसन का है। सैमसन को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन जिम्बाब्वे टूर पर टी20 सीरीज के लिए नहीं चुने गए थे। उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला था। इसी वजह से अफगानिस्तान (Afghanistan) टी20 सीरीज से भी सैमसन को बाहर रखा जा सकता है और अजित अगरकर प्रभसिमरन को स्क्वाड में बरकरार रख सकते हैं।
2. प्रसिद्ध कृष्णा
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिलने की उम्मीद कम ही है। प्रसिद्ध को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे (Afghanistan) पर हुईं टी20 सीरीजों के लिए चुना गया था। उन्हें तीन मुकाबले खेलने को मिले, जिनमें वे सिर्फ एक ही विकेट ले पाए और काफी महंगे भी रहे। इसी वजह से अब उन्हें बाहर किया जा सकता है और जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा करने वाले मयंक यादव को चुना जा सकता है।
3. अभिषेक शर्मा
बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा का फॉर्म साल की शुरुआत से ही कुछ खास नहीं रहा है। अभिषेक की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी आई और उनके बल्ले से बड़ी पारियां कम ही देखने को मिलीं। आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर अभिषेक का प्रदर्शन औसत रहा था लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर वे तीन पारियों में सिर्फ 11 रन ही बना पाए। इसी वजह से उनकी जगह खतरे में पड़ रही है। अगर अभिषेक ड्रॉप होते हैं तो फिर यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर स्क्वाड में चुना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-जसप्रीत बुमराह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस तारीख से खेलेंगे दोनों दिग्गज
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।