हार्दिक पांड्या-जसप्रीत बुमराह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस तारीख से खेलेंगे दोनों दिग्गज

Published - 30 Aug 2026, 02:29 PM

Hardik Pandya-Jasprit Bumrah

Hardik Pandya-Jasprit Bumrah Update: पिछले 10 सालों में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स की बात हो तो उनमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम जरूर लिया जाएगा। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 2016 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और तब से बड़े टूर्नामेंट में एक्स फैक्टर साबित हुए हैं।

इन दोनों ने ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर इसी फ्रेंचाइजी के लिए किए गए प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया तक पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह (Hardik Pandya-Jasprit Bumrah) दोनों के साथ फिटनेस की बड़ी समस्या है। शुरुआती सालों में ये तीनों ही फॉर्मेट में नजर आए, लेकिन फिर हार्दिक ने टेस्ट से दूरी बना ली। वहीं, बुमराह भी लगातार सभी फॉर्मेट नहीं खेल पाए।

चोट के कारण Hardik Pandya-Jasprit Bumrah एक्शन से दूर

Hardik Pandya Jasprit Bumrah 1

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह (Hardik Pandya-Jasprit Bumrah) के साथ पिछले कुछ सालों में चोट और फिटनेस की बड़ी समस्या रही है। इसकी वजह से दोनों ही खिलाड़ियों को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज से चूकना पड़ा है। मौजूदा समय में भी ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं। हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। वहीं, बुमराह इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के बाद से एक्शन में नजर नहीं आए हैं।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या जांघ/पीठ की समस्याओं और बाद में पिंडली की हल्की चोट के कारण अफगानिस्तान और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रहे। वहीं, जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर दूसरे वनडे के दौरान बाएं घुटने में समस्या हुई थी। इसकी वजह से वे तीसरे मैच से बाहर रहे और फिर श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जा पाए।

हार्दिक-बुमराह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

भारत को सितंबर-अक्टूबर में अफगानिस्तान टी20 सीरीज, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज में हिस्सा लेना है। इसी वजह से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह (Hardik Pandya-Jasprit Bumrah) की फिटनेस पर सभी की नजर थी और अब इन दोनों को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक और बुमराह अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। ये दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं।

टीम इंडिया में हार्दिक-बुमराह की वापसी में देरी की संभावना

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह दोनों ही भारत के लिए काफी अहम हैं। वर्ल्ड कप 2027 के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का पूरी तरह फिट होना बेहद जरूरी है। वहीं, WTC फाइनल की रेस में भी भारत को बुमराह का साथ चाहिए होगा।

इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर टीम मैनेजमेंट सावधानी बरत रहा है, ताकि जल्दबाजी में वापसी के कारण कोई बड़ी समस्या न हो जाए। यही कारण है कि हार्दिक और बुमराह एक्शन में कब नजर आएंगे, इसकी अभी कोई तय समय-सीमा नहीं है।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की अगली 5 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, सभी मैचों की डेट हुई फाइनल

Tagged:

team india hardik pandya bcci jasprit bumrah
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com