वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, अचानक बनाए गए टीम के नए कप्तान
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi becomes captain: इस साल की शुरुआत से ही वैभव सूर्यवंशी का अच्छा समय चल रहा है। पहले उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन बनाकर भारत की अंडर-19 टीम को चैंपियन बनाया। फिर आईपीएल 2026 में तबाही मचाई और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने का कारनामा किया।
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का चयन टीम इंडिया में हो गया और उन्हें टी20 स्क्वाड में जगह मिली। इसके बाद, वैभव को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया और उन्हें कप्तानी सौंपी गई। अब इस खिलाड़ी को अचानक से टीम की कप्तानी मिल गई है।
15 वर्षीय Vaibhav Sooryavanshi को मिली कप्तानी

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कुछ ही समय में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। अब यह खिलाड़ी नए रोल में नजर आ रहा है। दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टरफाइनल में उपकप्तानी करने वाले वैभव को सेमीफाइनल में कप्तानी की जिम्मेदारी मिल गई है।
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मैच की शुरुआत में कप्तान नियुक्त नहीं किया गया था लेकिन मुकाबले के बीच कुछ ऐसा हो गया, जिससे वैभव को कप्तानी करनी पड़ी है।
ईशान किशन की चोट के कारण वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान
दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का सामना गत विजेता सेंट्रल जोन से हो रहा है। यह मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है। इसी वजह से सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत में ईशान ही टॉस के लिए आए और मैदान पर कप्तानी संभालते दिखे।
हालांकि, सेंट्रल जोन की पारी के दौरान ईशान को कीपिंग करते समय चोट लग गई। इसी वजह से वे परेशानी में दिखे और उन्हें फील्ड छोड़कर ट्रीटमेंट लेने के लिए बाहर जाना पड़ा। इसी वजह से उपकप्तान होने के नाते वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 19वें ओवर से कार्यवाहक कप्तान की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजर
व्हाइट बॉल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं लेकिन अभी रेड बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में भी वैभव बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए थे और 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, क्योंकि नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम एक पारी और 210 रन से हार गई थी। हालांकि, वैभव ने गेंदबाजी में जरूर 2 विकेट अपने नाम किए थे। अब सेंट्रल जोन के खिलाफ उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि रेड बॉल फॉर्मेट में वैभव कैसा करेंगे, यह एक बड़ा सवाल है।
हाल ही में राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट बॉल के साथ-साथ रेड बॉल क्रिकेट में भी अच्छा करना होगा, क्योंकि उनके जैसे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें: AFG टी20 सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव, अभिषेक, ईशान, अय्यर, तिलक.....