अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत के कोच का ऐलान, जानें किस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Published - 30 Aug 2026, 03:00 PM | Updated - 30 Aug 2026, 03:29 PM

India 12

India's head coach for Afghanistan T20 Series: 13 सितंबर से भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसका मेजबान अफगानिस्तान है, लेकिन उसने होम वेन्यू दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को चुना है। इसी वजह से तीनों ही मैच यहीं खेले जाएंगे।

इस टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन भारतीय टीम का स्क्वाड अभी घोषित नहीं हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर सकती है। इस सीरीज में भारत (India) का हेड कोच कौन होगा, यह भी एक बड़ा सवाल है। इसका जवाब हम आपको आगे देंगे।

13 सितंबर से भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का होगा आगाज

भारत (India) ने अफगानिस्तान की 2024 की शुरुआत में टी20 सीरीज के लिए मेजबानी की थी। तब से इन दोनों ने आपस में इस फॉर्मेट के अंतर्गत कोई भी सीरीज नहीं खेली लेकिन अब एक बार फिर से इनकी टक्कर होगी। रविवार, 13 सितंबर से दिल्ली में इस सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा मैच मंगलवार, 15 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, गुरुवार, 17 सितंबर को तीसरा मैच होगा।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए India के हेड कोच पर सस्पेंस

India 13

इस साल भारत (India) का शेड्यूल काफी बिजी है। इसी वजह से जिम्बाब्वे दौरे पर नियमित हेड कोच गौतम गंभीर के बजाय वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम के साथ भेजा गया था। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बतौर हेड कार्यरत लक्ष्मण की कोचिंग में भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से पटखनी दी। इस सीरीज जीत के कारण फैंस ने लक्ष्मण की काफी ज्यादा तारीफ भी की।

वहीं, अब अफगानिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण में से भारत का हेड कोच कौन होगा, इसको लेकर काफी बात हो रही है।कुछ का मानना है कि लक्ष्मण को बरकार रखा जा सकता है, जबकि कई फैंस को लगता है कि गंभीर जिम्मेदारी उठाएंगे। चलिए सही जवाब देते हैं।

गंभीर की कोचिंग में अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भारत ले सकता है हिस्सा

जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर के बजाय वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनाए जाने की बड़ी वजह भारत का व्यस्त कार्यक्रम था। टीम इंडिया ने 19 जुलाई को इंग्लैंड टूर का अंत किया था। वहीं, 22 जुलाई से जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होना था। ऐसे में दोनों सीरीज के बीच ज्यादा अंतराल नहीं था। यही कारण है कि BCCI ने गंभीर के बजाय लक्ष्मण को हेड कोच बनाया।

हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर मुख्य कोच के रूप में नजर आ सकते हैं। यह सीरीज महज पांच दिन में पूरी हो जाएगी। इसी वजह से गंभीर उपलब्ध हो सकते हैं और ऐसा हुआ तो लक्ष्मण की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं मिलेगा इन 3 खिलाड़ियों को मौका, चयनकर्ता अगरकर रखेंगे बाहर

Tagged:

team india Gautam Gambhir afganistan cricket team vvs laxman
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com