"वो हमें गाली दे रहे थे....." श्रीलंका ए के साथ हुए विवाद पर तिलक वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी का किया सपोर्ट

Published - 16 Jun 2026, 11:23 AM | Updated - 16 Jun 2026, 12:37 PM

Tilak Varma

Tilak Varma: भारतीय ए टीम इस समय श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम के खिलाफ ट्राई-नेशन ए सीरीज़ खेल रही है. 15 जून को दांबुला में खेले गए चौथा मैच में भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ते नजर आए.

वहीं, इस घटना के बाद से ही भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सवालों के घेरे में आ गए हैं. जिसके बाद, अब कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए साथी खिलाड़ी का समर्थन किया. उन्होंने बताया है कि श्रीलंकाई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटरों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे.

श्रीलंका ए के साथ हुए विवाद पर Tilak Varma ने तोड़ी चुप्पी

Tilak Varma Statement

दरअसल,15 जून को श्रीलंका A के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान, युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विरोधी टीम के साथ तीखी बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते हुए देखे गए. वहीं, अब इस विवाद पर बात करते हुए तिलक वर्मा ने कहा कि पूरे मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी लगातार टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपशब्द कह रहे थे। उन्होंने (Tilak Varma) बताया,

"पूरे मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी लगातार हमें अपशब्द कह रहे थे। अंपायरों ने भी कुछ फ़ैसले उनके पक्ष में दिए। हमने इन सब बातों को नज़रअंदाज़ किया और खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की, लेकिन जब वैभव ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे, तो एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ने बिना किसी वजह के फिर से उन्हें अपशब्द कहे। यह हद पार करने वाली बात थी। वैभव ने इसका जवाब देकर बिल्कुल सही किया।"

विवादों में फंसे वैभव सूर्यावंशी, श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते आए नजर, VIDEO हुआ वायरल

सूर्यांश शेडगे-विपराज निगम ने जड़ा अर्धशतक

दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए चौथे मुकाबले में कप्तान सहान अराच्चिगे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. सूर्यांश शेडगे (72) और विपराज निगम (51) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय ए टीम ये स्कोर हासिल कर सकी.

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया. हांलांकि, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने क्रमशः 21 रन, 37 रन और 23 रन की अहम पारी खेली. श्रीलंका की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकांत वियासकांत के हाथ तीन-तीन सफलताएं लगी. सहान अराच्चिगे, कुगाथास मथुलन औऱ वानुजा सहान ने एक-एक विकेट निकाली.

श्रीलंका ने सुपर ओवर से जीता मैच

भारत द्वारा मिले टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम ने 50 ओवर में 265 रन बनाकर मैच टाई कर दिया, जिसके बाद सुपर ओवर से मुकाबले का नतीजा निकालना पड़ा. इस दौरान सदीरा समरविक्रम के बल्ले से 113 गेंदों में 93 रन निकले. वहीं, निरोशन डिकवेला ने 37 रन, अविष्का फर्नांडो ने 22 रन और वानुजा सहन ने 25 रन की पारी खेली. पहले श्रीलंका टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया 9 रन ही बना पाई और मैच हार गई.

VIDEO: अंपायर से भिड़े Tilak Varma, बीच मैदान ही शुरू की बहसबाजी, अब झेलनी पड़ सकती है सजा

Tagged:

Tilak Varma Vaibhav Sooryavanshi IND A vs SL A
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com