VIDEO: अंपायर से भिड़े तिलक वर्मा, बीच मैदान ही शुरू की बहसबाजी, अब झेलनी पड़ सकती है सजा
Table of Contents
Tilak Varma fight with umpire: भारत और अफगानिस्तान सीरीज के बीच इंडिया ए भी एक्शन में है। इंडिया ए की टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां इन दोनों के साथ अफगानिस्तान ए की टीम भी है और तीनों के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आगाज 9 जून को हुआ था और अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान इंडिया ए का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है और उसे अपने तीन में से दो मैच गंवाने पड़े हैं। उसके ऊपर फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
15 जून को इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से हुआ। यह मैच बेहद रोमांचक रहा और विजेता टीम का फैसला सुपर ओवर से हुआ। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 265 का स्कोर बनाया, जवाब में श्रीलंका ए भी 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना पाई। इसके बाद, सुपर ओवर में श्रीलंका ने 16 रन बनाए, लेकिन इंडिया ए सिर्फ 9 रन ही बना सकी।
श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मैच में खूब हुई बहसबाजी

यह मैच अपने रोमांच से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी की वजह से चर्चा में है। वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई की हर तरफ बात हो रही है। मैच खत्म होने के बाद, वैभव को श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा उकसाया गया, जिसके बाद वो गुस्से में नजर आए और श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का भी मार दिया, जवाब में विरोधी टीम के खिलाड़ी ने भी ऐसा ही किया। इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) भी जमकर उलझते नजर आए और उनकी मैदानी अंपायरों से भी तीखी बहस हुई।
Tilak Varma की अंपायरों के साथ बहस का वीडियो हुआ वायरल
श्रीलंका में ट्राई-सीरीज के लिए BCCI ने तिलक वर्मा (Tilak Varma) को कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। इसी वजह से इंडिया ए उनकी कप्तानी में खेल रही है। हालांकि, मैदान में अपने साथी खिलाड़ियों को संभालने के बजाय तिलक खुद ही आपा खोते दिखे। श्रीलंका ए के खिलाफ तिलक को कई बार मैदानी अंपायरों से उलझते देखा गया। जब मैच खत्म हुआ तो आखिरी गेंद पर बाई के रन को लेकर उनकी बहस हुई है।
A heated moment between Tilak Verma and Umpire. 🤯 pic.twitter.com/pe67HdkoHK
— Qamar. (@Qamar5618) June 15, 2026
इसके बाद, जब सुपर ओवर की शुरुआत हुई तो श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आने में देरी की। इसको लेकर तिलक वर्मा (Tilak Varma) काफी नाराज नजर आए, क्योंकि रौशनी कम हो रही थी और इसी वजह से इंडिया ए को बाद में बल्लेबाजी करने में परेशानी होती। यही कारण है कि तिलक अंपायर से काफी देर बातचीत करते रहे। फिर वैभव सूर्यवंशी ने आकर उन्हें जाने को कहा।
अंपायर से बहस को लेकर तिलक वर्मा की हो रही आलोचना
भले ही तिलक वर्मा (Tilak Varma) अपनी टीम के लिए लड़ रहे हों लेकिन उन्होंने जिस तरह से अंपायर से बहस की और समय व्यर्थ किया, उसकी काफी आलोचना हो रही है। काफी लोगों का मानना था कि तिलक ने बेकार में बहस की और समय खराब किया, जबकि उन्हें पता था कि सुपर ओवर में बाद इंडिया ए को ही बल्लेबाजी करनी है।
इसके अलावा सुपर ओवर में सूर्यांश शेडगे के शुरुआत में स्ट्राइक लेने को लेकर भी सवाल उठे, क्योंकि उनके साथ वैभव सूर्यवंशी थे, जो ज्यादा बेहतर तरीके से फायदा उठा सकते थे।
तिलक वर्मा को बहस की मिलेगी सजा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों को अंपायर से उलझना काफी भारी पड़ जाता है, क्योंकि मैच रेफरी द्वारा फीस कटौती के साथ-साथ डिमेरिट पॉइंट भी दिए जाते हैं। हालांकि, ICC आम तौर पर 'A-टीम' सीरीज से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर फैसला नहीं लेती है। साथ ही, वह ऐसी सीरीज के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्ति भी नहीं करती है। इसी वजह से तिलक वर्मा (Tilak Varma) को किसी तरह की सजा मिलेगी, इसकी संभावना कम ही है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में हुई स्पीड किंग की एंट्री, 150 KMPH की स्पीड से उड़ाता है बल्लेबाजों के होश