टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने भी बतौर कन्कशन किया अपना डेब्यू, जानें नाम

Published - 19 Aug 2026, 10:58 AM | Updated - 19 Aug 2026, 10:59 AM

Team India

Team India Debut As Concussion Substitutes: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के चौथे दिन एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। कल के दिन की शुरुआत में ही श्रीलंकाई टीम को झटका लगा, क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी दिनेश चंडीमल फील्डिंग के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्हें गर्दन और कंधे पर परेशानी हुई। इसके बाद, चंडीमल को मैदान छोड़ना पड़ा और फिर उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भी ले जाया गया।

शुरुआत में दिनेश चंडीमल की जगह सब्स्टिट्यूट फील्डर के रूप में श्रीलंका की तरफ से पासिंदु सूरियाबंदारा आए लेकिन बाद में उन्हें प्लेइंग XI में कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में शामिल कर लिया गया। इस तरह सूरियाबंदारा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। चलिए पहले आपको बताते हैं कि कन्कशन सब्स्टीट्यूट क्या होता है। फिर भारत (Team India) की तरफ से इसके तहत किन 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला था, इसके बारे में जानकारी देंगे।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट क्या होता है?

2019 के पहले तक जब किसी खिलाड़ी को सिर या गर्दन पर चोट लग जाती थी और वह मैच से बाहर हो जाता था, तो भी उस टीम को प्लेइंग XI में किसी दूसरे खिलाड़ी को सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल करने की अनुमति नहीं मिलती थी। इसके बाद, 1 अगस्त 2019 को ICC ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम की घोषणा की।

इस नियम के तहत सिर या गर्दन पर चोट लगने के कारण अगर कोई खिलाड़ी आगे मैच में हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं होता है, तो उसकी जगह समान भूमिका वाले खिलाड़ी को कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

Team India के लिए भी कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हो चुका है डेब्यू

Team India 1

गॉल टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग XI में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में पासिंदु सूरियाबांदारा के डेब्यू के बाद से चर्चा हो रही है कि क्या इस तरह से कभी टीम इंडिया (Team India) के लिए भी किसी खिलाड़ी ने डेब्यू किया है? इसका जवाब हां है। भारत की तरफ से कुछ साल पहले ऐसा हुआ था। तब एक ऑलराउंडर को चोट लगी थी लेकिन तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने उसकी जगह प्लेइंग XI में ली थी।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में इस खिलाड़ी ने किया था भारतीय टीम के लिए डेब्यू

भारतीय पुरुष टीम (Team India) की तरफ से कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा का डेब्यू हुआ था। इस तेज गेंदबाज को 31 जनवरी, 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में ऐसा करने का मौका मिला था। उस मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को भारतीय पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन के बाउंसर से हेलमेट पर चोट लगी। ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा रन लेने के लिए वापस आते समय दुबे रन आउट हो गए और उसके बाद मैदान पर नहीं लौटे।

मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही थी। शुरुआती छह ओवरों में रमनदीप सिंह मैदान पर थे। तब लगा कि शायद रमनदीप को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में चुना गया है, क्योंकि वह भी शिवम की तरह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं लेकिन फिर हर्षित राणा को मौका मिला। इस तरह उन्होंने अपना पहला टी20आई खेला। हर्षित ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए और भारत (Team India) की 15 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: अनाया बांगर को क्रिकेट खेलने की मंजूरी, जानें क्या अब टीम इंडिया के लिए भी मिलेगा डेब्यू का मौका?

Tagged:

team india IND vs SL harshit rana
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com