अनाया बांगर को क्रिकेट खेलने की मंजूरी, जानें क्या अब टीम इंडिया के लिए भी मिलेगा डेब्यू का मौका?
Table of Contents
Anaya Bangar debut in women's cricket: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर (अब अनाया बांगर) ने दो साल पहले अपनी पहचान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया, जिसके बाद काफी चर्चा हुई थी। आर्यन ने बताया था कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के माध्यम से पुरुष से महिला के रूप में ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू की थी, जो 11 महीने में पूरी हुई।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपडेट दिया और अब पूरी तरह से एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही हैं। हालांकि, जेंडर परिवर्तन के बावजूद क्रिकेट से अनाया का नाता नहीं टूटा और अब वो जल्द महिला क्रिकेट में डेब्यू करने जा रही हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने खास बातचीत के दौरान दी।
Anaya Bangar का जल्द महिला क्रिकेट में होगा डेब्यू

हाल ही में अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान करते हुए बताया था कि जल्द ही वो क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाली हैं और उनका स्पर्धी महिला क्रिकेट में डेब्यू देखने को मिलेगा। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई थी कि अनाया किस टीम के साथ जुड़ने वाली हैं और कहां खेलती नजर आएंगी।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने बताया,
"एक संस्था ने एक साल पहले मेरे द्वारा दी गई मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट का अध्ययन किया। इसके साथ ही, उन्होंने मेरे बाद में कराए गए अतिरिक्त ब्लड टेस्ट और सर्जरी की रिपोर्ट की भी जांच की। संस्था ने मेडिकल एक्सपर्ट्स की एक टीम के साथ इन सभी रिपोर्ट्स की समीक्षा की और ट्रांस महिलाओं को महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति देने का फैसला किया।"
इंटरनेशनल क्रिकेट में अनाया बांगर आएंगी नजर?
अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह भारत में खेलती नजर आएंगी या फिर बाहर। लेकिन इतना जरूर बताया कि कोई छोटी संस्था नहीं है, जिसने उन्हें मंजूरी दी है और इसके बारे में जल्द ही सार्वजनिक रूप से घोषणा देखने को मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यह इंटरनेशनल क्रिकेट ही होगा, क्योंकि ICC ने उनका बैन हटा दिया है यह वर्ल्ड कप या चैंपियंस ट्रॉफी जैसा नहीं होगा... इसके बारे में असल में पता चलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह इस साल के आखिर तक या 2027 की पहली छमाही तक हो जाना चाहिए।
BCCI के कई टूर्नामेंट में ट्रांस महिला बनने से पहले ले चुकी हैं हिस्सा
संजय बांगर की तरह ही आर्यन बांगर (Anaya Bangar) भी बचपन से ही क्रिकेट खेलते आ रहे थे। उन्होंने अंडर-16 मुंबई, अंडर-19 पांडिचेरी और कूच बिहार ट्रॉफी के लिए स्टेट-लेवल क्रिकेट खेला है। हालांकि, जब उन्होंने अपना जेंडर चेंज किया, तब चीजें बदल गईं, क्योंकि BCCI या ICC द्वारा ट्रांस महिला को लेकर अलग नियम बनाए गए हैं।
Tagged:
Anaya Bangar Anaya Bangar News Anaya Bangar Genger Change