रणजी खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते मिल गया वेस्टइंडीज ODI सीरीज में मौका

Published - 17 Sep 2026, 01:24 PM | Updated - 17 Sep 2026, 02:17 PM

West Indies ODI Series 4

India vs West Indies ODI Series: इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में नहीं खेला है। अब टीम इंडिया की वापसी फिर से कुछ दिनों बाद इसी प्रारूप में होने वाली है, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आ रही है और उसे 3 वनडे-5 टी20I खेलने हैं।

BCCI ने बुधवार, 16 सितंबर को दोनों ही सीरीज के लिए 15-15 खिलाड़ियों के दो स्क्वाड घोषित किए। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा वनडे स्क्वाड की हो रही है, क्योंकि कई प्रमुख खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद कुछ डिजर्विंग खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल के करीबी दोस्त का चयन हुआ है, जिसका प्रदर्शन इंग्लैंड दौरे पर खास नहीं रहा था।

गिल के दोस्त को West Indies ODI Series में मिला मौका

West Indies ODI Series 5

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (West Indies ODI Series) के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी उपलब्ध नहीं थी, क्योंकि ये दोनों एशियन गेम्स के लिए चुने गए हैं। इसी वजह से मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। वहीं, आकिब नबी को भी पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है।

इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (West Indies ODI Series) के स्क्वाड में मौजूद हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की हो रही है, जो इंग्लैंड दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन फिर भी उन्हें बरकरार रखा गया है।

इंग्लैंड दौरे पर गुरनूर बरार का प्रदर्शन रहा था खराब

गुरनूर बरार ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने तीनों मुकाबले खेले और 5.96 के इकॉनमी रेट से 7 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। इसके बाद, उन्हें इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया लेकिन इसमें उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा।

पहले दो में से प्रत्येक मैच में 60 प्लस रन देकर कुल चार विकेट लिए लेकिन तीसरे मैच में उनकी जमकर धुनाई हुई और बिना कोई विकेट लिए 97 रन लुटा दिए। इसी वजह से संभावना जताई जा रही थी कि शायद गुरनूर बरार को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (West Indies ODI Series) के स्क्वाड में जगह न मिले लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें ड्रॉप नहीं किया।

गुरनूर के करियर को संवारने में गिल का अहम योगदान

बता दें कि गिल ने गुरनूर की शुरुआत से ही काफी मदद की है। उनके कहने पर ही उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को नेट बॉलर के रूप में ज्वाइन किया था और बाद में ऑक्शन में उन्हें खरीद भी लिया गया। वहीं, गुरनूर को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम में भी चुना गया था। अब वनडे में लगातार मौके मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कभी टीम इंडिया का सुपरस्टार था ये खिलाड़ी, आज हो चुका पाई-पाई को मोहताज, इलाज करवाने तक के नहीं पैसे

Tagged:

shubman gill team india West Indies Cricekt Team gurnoor brar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com