वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, हार्दिक-बुमराह फिर से बाहर
Table of Contents
भारत की टी20 टीम को अगले एक महीने में काफी व्यस्त रहने वाली है। मौजूदा समय में टीम इंडिया (Team India) तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सामना दिल्ली में कर रही है। इस सीरीज का अंतिम मैच बाकी है। इसके बाद, जापान दौरे पर जाना है, जहां नेशनल टीम के खिलाफ एक टी20 मुकाबला खेलना है और फिर एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है।
अगले महीने भारत की टक्कर वेस्टइंडीज से पांच मैचों की टी20 सीरीज में होगी। यह सीरीज 6 से 17 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के 12 खिलाड़ियों को Team India के स्क्वाड में किया गया रिटेन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में चयन समिति ने बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ चुने गए स्क्वाड से 12 खिलाड़ियों को अगले महीने वाली टी20 सीरीज के लिए भी बरकरार रखा गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की उपकप्तानी में कई स्टार प्लेयर नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी के साथ संजू सैमसन को भी जगह दी गई है।
वहीं, ईशान किशन भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। इसके अलावा शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर्स को भी रखा गया है। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं।
कुलदीप यादव समेत तीन खिलाड़ियों की हुई वापसी
टीम इंडिया (Team India) के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में तीन खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है। वरुण चक्रवर्ती की इंजरी के कारण कुलदीप यादव को फायदा हुआ है और उन्हें वापसी का मौका दिया गया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में प्रिंस यादव और मयंक यादव को वापस बुलाया गया है। ये दोनों जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा थे लेकिन फिर इन्हें बाहर कर दिया गया था।
हार्दिक को खास वजह से नहीं मिली जगह, बुमराह को रेस्ट
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत (Team India) के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। वे पिछले कुछ महीनों से इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी वजह से मैनेजमेंट उन्हें खास प्लानिंग के साथ वापसी के लिए तैयार कर रहा है, क्योंकि उनकी सबसे ज्यादा जरूरत 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी। इसी वजह से हार्दिक को वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के बजाय 6 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड में जगह दी गई है।
जसप्रीत बुमराह भी चोटिल रहते हैं और उनके साथ भी सावधानी की जरूरत है। वे अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाद जापान दौरे पर नजर आएंगे लेकिन न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के साथ-साथ टी20 सीरीज से भी आराम दिया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6....CPL में PAK बल्लेबाज ने 44 गेंदों पर ठोका शतक, एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ करेगा ओपनिंग