तीसरे टी20 में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, नहीं मिलेगा इन्हें XI में मौका

Published - 16 Sep 2026, 03:12 PM | Updated - 16 Sep 2026, 04:50 PM

Team India 67

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली में खेल रही है। इसके दो मुकाबले हो चुके हैं। दोनों में ही भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब तीसरा मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को खेला जाएगा। पहले दो मुकाबलों में भारत ने कुल 12 खिलाड़ियों को आजमाया।

अब तीसरे मैच में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में कौन नजर आएगा और कौन बाहर रहेगा, इस पर चर्चा हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से 3 खिलाड़ी बाहर रह सकते हैं।

इन 3 खिलाड़ियों को तीसरे टी20 में Team India की प्लेइंग XI से रहना पड़ सकता है बाहर

1. अभिषेक शर्मा

Team India 68

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया (Team India) के लिए संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक ने पहले मैच में 82 रनों की धुआंधार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने 39 रनों का योगदान दिया। अब तीसरे मैच में उन्हें आराम दिया जा सकता है, ताकि बेंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा सके।

सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे सीरीज में अच्छा किया था फिर भी उन्हें संजू सैमसन के कारण प्लेइंग XI बाहर कर दिया गया। दूसरे मैच में संजू ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। इसी वजह से उन्हें तीसरे मैच में एक मौका और दिया जा सकता है। यही कारण है कि अभिषेक की जगह ही वैभव को मौका मिल सकता है।

2. अक्षर पटेल

बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को पहले दो मैचों में मौका मिला। अक्षर की बल्लेबाजी तो नहीं आई लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में अच्छा किया। अक्षर ने पहले मैच में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, दूसरे मैच में 28 रन देकर 1 विकेट झटका।

अब उन्हें तीसरे मैच में आराम दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में आ सकते हैं, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

3. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में फील्डिंग करते हुए घुटने पर चोट लग गई थी। इसकी वजह से उन्हें अगस्त में श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा और अफगानिस्तान सीरीज भी मुश्किल ही लग रही थी लेकिन उन्होंने फिट होकर वापसी की और शुरआती दोनों मैचों में हिस्सा लिया।

अब इस दिग्गज तेज गेंदबाज के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए आराम दिया जा सकता है, क्योंकि फिर एशियन गेम्स में ही उन्हें खेलना है। इसी वजह से बुमराह की जगह तीसरे टी20 में यश ठाकुर को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, उनसे ज्यादा खेल लिया वनडे क्रिकेट

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com