रोहित से खटपट के बाद अजीत अगरकर छोड़ रहे अपना पद, अब ये दिग्गज बनेगा भारत का मुख्य चयनकर्ता
Table of Contents
Team India's new chief selector: भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। टेस्ट और टी20आई में काफी चेंज हुए हैं। वहीं, वनडे में कप्तानी भी बदल गई है। बीच में हेड कोच के पद में भी बदलाव की मांग हो रही थी, लेकिन गौतम गंभीर की कुर्सी बच गई है। हालांकि, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अपने पद पर बरकरार रहेंगे या नहीं, इस पर काफी ज्यादा बात हो रही है।
माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की सिलेक्शन मीटिंग अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की आखिरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह BCCI का रोहित शर्मा को समर्थन हैं, जिन्हें अगरकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह नहीं देना चाहते हैं।
रोहित शर्मा के कारण Ajit Agarkar की होगी छुट्टी?

दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मैच के बीच ही खबर आ गई कि लॉर्ड्स में 19 जुलाई को रोहित शर्मा आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। इसके बाद, चयन समिति उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका देगी, क्योंकि रोहित के बजाय जायसवाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल हैं।
इस खबर के आते ही काफी ज्यादा हलचल मच गई और हिटमैन के चाहने वालों के मन में डर था कि क्या रोहित लॉर्ड्स वनडे के बाद रिटायर हो जाएंगे। हालांकि, रोहित ने शानदार शतकीय पारी खेली और संन्यास को लेकर कोई घोषणा नहीं की। वहीं, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भी रोहित के योगदान को सराहा और रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज कर दिया।
BCCI और अगरकर बीच तालमेल में आई कमी
एक तरफ अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा को बाहर करने का मन बना लिया, दूसरी तरफ इस सीनियर बल्लेबाज को BCCI का समर्थन मिला। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि अगरकर और बोर्ड के बीच अब पहले जैसा तालमेल नहीं है।
यही कारण है कि अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) चीफ सिलेक्टर के पद पर बरकरार रहेंगे, इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। अगरकर का कार्यकाल सितंबर, 2026 से समाप्त हो रहा है।
ये दिग्गज बन सकता है नया चीफ सिलेक्टर
अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने खुद अपना पद छोड़ा या फिर BCCI ने उन्हें हटाया तो फिर नए चीफ सिलेक्टर के रूप में प्रज्ञान ओझा को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ओझा को पिछले साल ही चयन समिति में शामिल किया गया और वे काफी एक्टिव हैं।
कई मौकों पर ओझा को टीम इंडिया के साथ देखा गया है और घरेलू क्रिकेट पर भी उनकी नजर रहती है।। इसी वजह से ओझा की दावेदार काफी मजबूत नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6...श्रीलंका के खिलाफ हैरी ब्रूक की आई सुनामी, 49 गेंदों पर ठोक डाले नाबाद 114 रन