6,6,6,6,6...श्रीलंका के खिलाफ हैरी ब्रूक की आई सुनामी, 49 गेंदों पर ठोक डाले नाबाद 114 रन

Published - 16 Sep 2026, 11:40 AM | Updated - 16 Sep 2026, 12:46 PM

Harry Brook 1

Harry Brook blistering century: पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड की टीम अब अपने ही घर पर श्रीलंका की मेजबानी कर रही है। इन दोनों टीमों के बीच 6 व्हाइट बॉल मैच होने हैं, जिनमें 3 टी20 और 3 वनडे शामिल हैं।

15 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ, जिसके पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराकर अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) का तूफ़ान देखने को मिला, जिन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली।

Harry Brook का 42 गेंदों में शतक, धुआंधार पारी से मचाई तबाही

Harry Brook 2

साउथैम्पटन में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) का प्रचंड रूप देखने को मिला। उन्होंने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हावी होना शुरू कर दिया और देखते ही देखते ही चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। ब्रूक ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद और आक्रामक हो गए।

हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अगली 12 गेंदों में बाकी के 50 रन पूरे किए। इस तरह 42 गेंदों में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जड़ा। यह इंग्लैंड के लिए T20I में किसी भी बल्लेबाज का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज हंड्रेड भी है।

ब्रूक-बटलर की पारियों से इंग्लैंड ने बनाए 254 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 31 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया लेकिन फिर जोस बटलर और हैरी ब्रूक (Harry Brook) की जबरदस्त साझेदारी देखने को मिली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 128 रन जोड़ते हुए स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। बटलर शतक से चूक गए और उन्होंने 44 गेंदों में 80 रन बनाए।

हालांकि, हैरी ब्रूक ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा और 49 गेंदों में 114 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 254/4 का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, 135 पर पूरी टीम हुई ढेर

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को पावरप्ले में ही तीन बड़े झटके लगे और यहीं से उसकी पारी लड़खड़ा गई। दुनिथ वेल्लालागे (31) के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और सस्ते में आउट होते गए। लगातार गिरते विकेटों के कारण ही श्रीलंका की पूरी पारी 19 ओवर में ही समाप्त हो गई। इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार का अजीबोगरीब बयान, बोले 'IPL ऑक्शन बंद करो..'

Tagged:

England Cricket Team Sri Lanka Cricket team Harry Brook ENG vs SL
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com