IND vs AFG Today Match Prediction, 3rd T20I – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 16 Sep 2026, 01:30 PM

IND vs AFG Today Match Prediction
IND vs AFG 3rd T20I 2026

IND vs AFG Today Match Prediction: इंडिया (India) बनाम अफगानिस्तान (Afghanistan) तीसरा T20 अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे T20 में भी अफगानिस्तान टीम को 7 विकेट से हराया है। इस मैच में भारत की तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट लिए हैं और संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली।

वही अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। इस तीसरे T20 में टीम इंडिया अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगी तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान की कोशिश श्रृंखला में क्लीन स्वीप को टालने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs AFG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (IND vs AFG Match Details)

मैचइंडिया बनाम अफगानिस्तान
स्टेडियमअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
मैच की तारीख17 सितंबर 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगDD Sports, Sony Sports TEN Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs AFG Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • इंडिया ने जीते: 10

  • अफगानिस्तान ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (IND vs AFG Recent Form)

इंडिया: W, W, W, W, W

अफगानिस्तान: L, L, W, W, L

पिच रिपोर्ट (IND vs AFG Pitch Report- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

IND vs AFG अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है, यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 180-200 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IND vs AFG Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 17 (T20I) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 29%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत71%
पहली पारी का औसत स्कोर 163
दूसरी पारी का औसत स्कोर150
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (51%)

IND vs AFG Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155–165

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 190–200

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IND vs AFG Playing XI Today)

इंडिया प्लेइंग-XI:

वैभव सूर्यवंशी/अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर

अफगानिस्तान प्लेइंग-XI:

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नैब, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs AFG Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में 39 रनों की पारी खेली, यह अभी तक श्रृंखला में 121 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • ईशान किशन ने भी पिछले मैच में 23 गेंदों में 38* रन बनाए हैं। यह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • राशिद खान अफगानिस्तान टीम के प्रमुख ऑलराउंडर है। पिछले मैच में इन्होंने 3 विकेट लिए और 28 रन बनाए। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में सिर्फ 35 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं, ये इस मैच में पावर प्ले और डेथ ओवरों में टीम को विकेट दिला सकते हैं।

IND vs AFG Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

इंडिया (IND) बनाम अफगानिस्तान (AFG) तीसरे T20I में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड और टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। अफगानिस्तान टीम के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज यूनिट के आगे अभी तक बेबस नजर आए हैं। टीम इंडिया ने दोनों मैचों में टारगेट को बड़ी आसानी से चेज़ किया है।

इंडिया के जीतने की संभावना: 60%

अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना तय, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

IND vs AFG T20I Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

इंडिया टीम स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान टीम स्क्वाड:

इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक़

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

India vs Afghanistan IND vs AFG Today Match Prediction IND vs AFG 3rd T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com