तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना तय, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस
Table of Contents
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं लेकिन इनमें से एक में भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को खेलने का मौका नहीं मिला है। सीरीज के आगाज से पहले माना जा रहा था कि वैभव ओपनिंग में कन्फर्म हैं लेकिन पहले मैच में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी को मौका दिया।
हालांकि, संजू पहले मैच में फ्लॉप रहे। इसी वजह से दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की वापसी की बात होने लगी लेकिन एक बार फिर से संजू को मौका मिला और उन्होंने इस बार कोई भी गलती नहीं की। केरल के खिलाड़ी ने 22 गेंदों में 259.09 के स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाकर तबाही मचा दी। इसी वजह से अब उनकी जगह पर खतरा नहीं मंडरा रहा है। इसके बावजूद वैभव के तीसरे मैच में खेलने की प्रबल संभावना है।
तीसरे मैच में Vaibhav Sooryavanshi को मौका मिलने की उम्मीद

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब अगर तीसरा मैच हारती है तो इससे सीरीज के विजेता पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में बेंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।
बाएं हाथ के इस ओपनर (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी पिछली टी20 सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 151 रन बनाए थे। इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मुकाबलों में उन्हें न खिलाए जाने से काफी सारे फैंस के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटर भी खुश नहीं थे।
संजू नहीं, इस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग XI में हो सकती है एंट्री
काफी लोगों के मन में सवाल होगा कि संजू सैमसन ने दूसरे मैच में तूफानी अर्धशतक बनाया और अब उनकी जगह पर खतरा नहीं है, तो फिर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को तीसरे मैच में किसकी जगह मौका मिल सकता है। तो बता दें कि वैभव को अभिषेक शर्मा की जगह शामिल किया जा सकता है।
अभिषेक को पहले दो मैचों में मौका मिला और उन्होंने अच्छा भी किया लेकिन कल होने वाले मैच में उन्हें आराम दिया जा सकता है। ताकि वैभव को एशियन गेम्स 2026 से पहले एक मैच खेलने का मौका मिल सके।
अब तक ऐसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का T20I करियर
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था। उन्हें आयरलैंड में मौका नहीं मिला लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में डेब्यू किया और लगातार तीन मैच खेले लेकिन ज्यादा प्रभावी नहीं रहे। फिर उन्हें जिम्बाब्वे में तीनों मैचों में मौका मिला और वे सीरीज में टॉप-स्कोरर रहे।
अभी तक उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 6 मैचों में 32.16 की औसत और 189.21 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं।
यह भी पढ़ें: कभी सचिन-सहवाग को इस गेंदबाज ने किया था OUT, आज टैक्सी चलाकर पाल रहा अपना पेट
Tagged:
team india abhishek sharma afghanistan cricket team IND vs AFG T20 Series Vaibhav Sooryavanshi