कभी सचिन-सहवाग को इस गेंदबाज ने किया था OUT, आज टैक्सी चलाकर पाल रहा अपना पेट
Table of Contents
इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की लाइफ काफी अच्छी मानी जाती है। आज के समय में बेहद कम ही खिलाड़ी ऐसे होंगे, जो संन्यास के बाद गरीबी में अपना जीवन बिता रहे हैं। अब के खिलाड़ियों के पास दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलकर पैसा कमाने का मौका रहता है। हालांकि, पहले के क्रिकेटर्स के लिए पैसे कमाने के कम मौके रहते थे।
यही कारण है कि कुछ खिलाड़ियों को रिटायरमेंट के बाद, अपनी लाइफ गरीबी में काटनी पड़ी और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए किसी को कारपेंटर बनना पड़ा तो किसी ने बस ड्राइवर के रूप में कार्य किया। हम आपको ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया जाकर उबर टैक्सी ड्राइवर बनने पर मजबूर हुआ।
सचिन-सहवाग को आउट करने वाला Bowler उबर टैक्सी चलाने पर हुआ मजबूर

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को आउट करना आसान काम नहीं होता था, क्योंकि ये दोनों ही अलग ही लेवल के बल्लेबाज थे। सचिन के पास तकनीक के साथ गेंदबाज (Bowler) पर दबाव बनाने की क्षमता थी। वहीं, सहवाग अपने आक्रामक अंदाज से गेंदबाज पर हावी होते थे।
हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर अरशद खान ने इन दोनों बल्लेबाजों के साथ कई और बड़े नामों को अपना शिकार बनाया था। इसके बावजूद उन्हें अपने क्रिकेट करियर का अंत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उबर टैक्सी चलानी पड़ी। इसका खुलासा एक फैन ने किया था, जिसने अरशद की टैक्सी में यात्रा की थी।
ICL में खेलने की वजह से क्रिकेट करियर जल्दी हुआ खत्म
पाकिस्तान के लिए 1993 में डेब्यू करने वाले इस ऑफ स्पिन गेंदबाज (Bowler) के लिए वापसी की उम्मीदें तब खत्म हो गईं, जब गैर-मान्यता प्राप्त क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में शामिल हो गए। इस लीग में कई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल थे, जिन पर BCCI ने भी कार्रवाई की थी।
वहीं, PCB ने अपने प्लेयर्स पर बैन लगाया था। हालांकि, बाद में इनमें से कुछ का बैन हट गया था लेकिन तब तक अरशद खान के नेशनल टीम में वापसी की सभी उम्मीदें खत्म हो गई थीं।
ऐसा रहा अरशद खान का इंटरनेशनल करियर
पाकिस्तान के लिए इस ऑफ स्पिन गेंदबाज (Bowler) ने 9 टेस्ट और 58 वनडे मुकाबले खेले। टेस्ट में अरशद ने 32 विकेट चटकाए। इस दौरान एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया। वहीं, वनडे में उन्होंने 56 विकेट लिए। 33 रन देकर 4 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।
यह भी पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने 50 से ज्यादा गेंदों पर बनाया था अपना पहला 1 रन, नाम चौंकाने वाला