कभी टीम इंडिया का सुपरस्टार था ये खिलाड़ी, आज हो चुका पाई-पाई को मोहताज, इलाज करवाने तक के नहीं पैसे

Published - 16 Sep 2026, 04:50 PM | Updated - 16 Sep 2026, 05:56 PM

Team India 69

टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर्स को अन्य देशों के प्लेयर्स की तुलना में काफी अमीर माना जाता है। भारत में संन्यास के बाद भी कमाई के कई रास्ते हैं और उनमें चलकर कुछ क्रिकेटर्स ने खूब पैसा बनाया है। हालांकि, सबकी कहानी एक जैसी नहीं होती है।

भारतीय टीम के लिए खेल चुके कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जो अपने करियर के दौरान रातोंरात हिट हो गए और खूब पैसे कमाने शुरू कर दिए लेकिन फिर उनका करियर ऐसा खराब हुआ कि संन्यास के बाद पैसों के लिए मोहताज होना पड़ा। ऐसी ही कहानी सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली की है।

Team India के लिए कांबली ने की थी टेस्ट में धमाकेदार शुरुआत, फिर जल्द ही करियर हुआ धड़ाम

Team India 70

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को प्रतिभा का काफी धनी माना जाता था। कुछ जानकार तो यह भी दावा करते हैं कि सचिन से ज्यादा कांबली में टैलेंट था लेकिन दोनों के करियर में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला। सचिन ने सफलता हासिल करते हुए अपना करियर शिखर पर खत्म किया लेकिन कांबली के करियर का अंत बहुत ही खराब तरीके से हुआ।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 1993 में अपना टेस्ट डेब्यू किया और पहली आठ पारियों में दो दोहरे शतक और एक शतक जड़कर तबाही मचा दी थी। इसी वजह से उनका करियर अचानक से आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंच गया, लेकिन फिर दुखद अंत भी हुआ। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए। वहीं, वनडे में 104 मुकाबलों में 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए छह शतक जड़े और 17 अर्धशतक भी बनाए।

मैदान के बाहर लग्जरी लाइफ से बिगड़ा स्वास्थ्य, पैसों की भी आई तंगी

कहते हैं कि सफलता हासिल करने से ज्यादा उस सफलता को संभालना जरूरी होता है। इसी मामले में विनोद कांबली पीछे रहे। टीम इंडिया के लिए शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्होंने अच्छी कमाई की और मैदान के बाहर भी अपना लाइफस्टाइल लग्जरी रखा।

हालांकि, फिर उनका महंगा लाइफस्टाइल उनके लिए ही घातक साबित हुआ और इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा। उनका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हुआ और पहली शादी टूट गई।

कभी करोड़ों कमाने वाले कांबली इलाज के लिए भी हुए मोहताज

कुछ समय पहले टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी का स्वास्थ्य काफी ज्यादा खराब हो गया था। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपने अंतिम स्टेज पर हों। उनके पास इलाज के पैसे भी नहीं थे, क्योंकि आय का एकमात्र स्रोत BCCI से रिटायर्ड खिलाड़ियों को मिलने वाली पेंशन थी। शराब की लत के कारण अचानक से वह काफी बीमार हो गए और बीच में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें चलने के लिए सहारा लेना पड़ रहा था।

Tagged:

team india Vinod Kambli
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com