6,6,6,6,6,6....CPL में PAK बल्लेबाज ने 44 गेंदों पर ठोका शतक, एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ करेगा ओपनिंग

Published - 17 Sep 2026, 09:10 AM | Updated - 17 Sep 2026, 09:50 AM

Pakistan 10

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान (Pakistan) भी शामिल हैं। इन दोनों टीमों की टक्कर शुरुआत में भले ही न हो लेकिन मेडल मैच में आमना-सामना हो सकता है। इसी वजह से 3 अक्टूबर का इंतजार सभी को है, क्योंकि इसी दिन पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में मेडल मैच खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने अपना मुख्य स्क्वाड चुना है, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) ने कुछ ही नियमित प्लेयर्स को मौका दिया है और बाकी अनकैप्ड प्लेयर चुने हैं। इन्हीं में से एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर माज सदाकत हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स से पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी (CPL) 2026 में शतक जड़कर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ाने का संदेश भेज दिया है।

CPL 2026 के एलिमिनेटर में पाकिस्तानी खिलाड़ी माज सदाकत का धुआंधार शतक

Pakistan 11

कैरेबियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का पहला एलिमिनेटर बारबाडोस ट्रिडेंट्स और जमैका किंग्समैन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जमैका की टीम ने 9 विकेट से बाजी मारी और जीत के हीरो पाकिस्तान (Pakistan) के माज सदाकत रहे। बारबाडोस द्वारा दिए गए 145 के टारगेट को जमैका ने 14.1 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

रन चेज में माज सदाकत ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 44 गेंदों में शतक जड़ा और 48 गेंदों में 228.57 के स्ट्राइक रेट से 112 रनों की पारी खेली। इसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के कारण ही जमैका किंग्समैन ने आसान जीत दर्ज करते हुए क्वालीफायर 2 में जगह बना ली।

एशियन गेम्स में भारत के लिए PAK के माज सदाकत बन सकते हैं बड़ा खतरा

21 साल के माज सदाकत से भारतीय फैंस अनजान नहीं हैं, क्योंकि इस खिलाड़ी ने पिछले साल पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स के छठे मैच में ओपनिंग करते हुए भारतीय गेंदबाजों की चटनी बना दी थी। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए और पाकिस्तान ए को इंडिया ए के खिलाफ 8 विकेट से जीत दिलाई थी।

माज सदाकत को एशियन गेम्स 2026 के लिए भी पाकिस्तान के स्क्वाड में जगह मिली है। इसी वजह से उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए उनका ओपनिंग करना पक्का माना जा सकता है। इसी वजह से अगर भारत से मुकाबला हुआ तो उनके ऊपर एक बार फिर से सभी की नजर रहेगी।

सिर्फ मेडल मैच में होगा IND vs PAK मुकाबला

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान दोनों को ही नॉकआउट स्टेज से अपने अभियान की शुरुआत करनी है। इसी वजह से इनका मुकाबला सिर्फ गोल्ड मेडल या फिर ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही हो सकता है। गोल्ड मेडल मैच के के लिए इन दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए इन दोनों को सेमीफाइनल में हार झेलनी होगी। तभी इनकी टक्कर का समीकरण बन सकता है।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-अय्यर समेत 9 खिलाड़ी बाहर

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team Asian Games 2026 CPL 2026 Maaz Sadaqat
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com