वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-अय्यर समेत 9 खिलाड़ी बाहर
Published - 17 Sep 2026, 08:27 AM | Updated - 17 Sep 2026, 09:33 AM
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस टीम में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 15 खिलाड़ियों को जगह दी है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर समेत 9 स्टार खिलाड़ियों को सीरीज (IND vs WI) से बाहर होना पड़ा है। ऐसे में उनकी जगह कई नए चहरों को मौका मिला है।
IND vs WI सीरीज से बाहर हुए बुमराह-अय्यर समेत 9 स्टार खिलाड़ी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस महीने भारत के दौरे (IND vs WI) पर आएगी, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर को वनडे सीरीज के साथ होगी। बुधवार यानी 16 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है।
हालांकि, इस बीच 9 स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर होना पड़ा है। श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को एशियन गेम्स 2026 का हिस्सा होने की वजह से वेस्टइंडीज वनडे सीरीज मिस करनी पड़ी है।
🚨 News 🚨 #TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games. More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 https://t.co/Y9RGlQ09XK
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
कभी टीम इंडिया का सुपरस्टार था ये खिलाड़ी, आज हो चुका पाई-पाई को मोहताज, इलाज करवाने तक के नहीं पैसे
अनफ़िट हैं हार्दिक पंड्या
भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (IND vs WI) का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। अफगानिस्तान वनडे सीरीज में चयन होने के बाद उनके पैर पर चोट आ गई थी। इसकी वजह से उन्हें अब क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ा है। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 के बाद से किसी भी प्रतिस्पर्धा क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं। अनफ़िट होने की वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।
'रो-को' की हुई वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी हुई है। इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद ये दोनों खिलाड़ी पहली बार मैदान पर नजर आएंगे। वेस्टइंडीज़ सीरीज़ के लिए इन दो बल्लेबाज़ों का चयन 2027 ICC वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कई अहम संकेत दे रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विश्वकप के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा का टीम में सिलेक्शन हो सकता है।
IND vs WI सीरीज से कटा इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता
श्रेयस अय्यर (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), जसप्रीत बुमराह (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), ईशान किशन (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), अक्षर पटेल (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), वाशिंगटन सुंदर (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), अर्शदीप सिंह (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), नीतीश कुमार रेड्डी (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), हर्षित राणा (2026 एशियन गेम्स में खेलेंगे), हार्दिक पांड्या (अनुपलब्ध / फिटनेस या वैकल्पिक कार्यक्रम के कारण)
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20-वनडे टीम
वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर
टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, उनसे ज्यादा खेल लिया वनडे क्रिकेट
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर