क्रिकेट के सभी प्रारूप से इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब करेगा सिर्फ कोचिंग

Published - 17 Sep 2026, 11:55 AM | Updated - 17 Sep 2026, 01:02 PM

Australia 2

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, जहां 3 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। हाल ही में दिग्गज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट से संन्यास के संकेत दिए थे, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वे अभी यह पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि अगले साल एशेज खेलेंगे।

इसी वजह से स्टीव स्मिथ के टेस्ट से रिटायरमेंट की चर्चा शुरू हो गई थी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया (Australia) के एक अन्य खिलाड़ी ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही कोचिंग देनी शुरू कर दी थी लेकिन तब एक खिलाड़ी के रूप में एक्टिव थे लेकिन अब पूरी तरह से कोचिंग करियर पर ध्यान लगाएंगे।

Australia के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने एक खिलाड़ी के तौर पर पूरी तरह से अपने करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन बिग बैश लीग (BBL) में हिस्सा ले रहे थे लेकिन अब आगामी सीजन से पहले उन्होंने इस टी20 लीग से भी रिटायरमेंट ले ली है।

कोचिंग करियर के लिए BBL को भी वेड ने कहा अलविदा

Australia 3

मैथ्यू वेड पिछले साल BBL में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पुरुष टीम के सलाहकार के रूप में मौजूद थे लेकिन उन्होंने 2026-27 सीजन से पहले पूरी तरह से खेलना छोड़ने का फैसला किया है। फिलहाल वे कंगारू मेंस टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में मौजूद हैं। इसके अलावा भी वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग के अवसरों को देख सकते हैं।

BBL में वेड का शानदार करियर

बाएं हाथ के खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग में अपने करियर की शुरुआत 2011/12 सीजन में मेलबर्न स्टार्स के साथ की थी। उन्होंने इस टीम के लिए तीन सीजन में 16 मैच खेले और फिर अगले दो सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा बन गए और 13 मुकाबलों में हिस्सा लिया। इसके बाद, वे होबार्ट हरिकेन्स से जुड़ गए और 90 मुकाबलों में हिस्सा लिया।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया (Australia) की बिग बैश लीग में उन्होंने कुल 119 मुकाबले खेले और 2978 रन बनाए। इस लीग में नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में उन्होंने अपना करियर खत्म किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड के आंकड़े

इंटरनेशनल क्रिकेट में मैथ्यू वेड ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था और 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक खेले। उन्होंने 36 टेस्ट, 97 वनडे और 92 टी20I मैच खेले। इस दौरान टेस्ट में 1613, वनडे में 1867 और टी20I में 1202 रन स्कोर किए। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर वेड के बल्ले से 5 शतक और 19 अर्धशतक आए।

Tagged:

Matthew Wade australia cricket team BBL
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com