वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग-XI आई सामने, रोहित, गिल, कोहली, ऋतुराज, केएल...

Published - 17 Sep 2026, 12:55 PM | Updated - 17 Sep 2026, 01:22 PM

India 27

India playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके लिए बुधवार, 16 सितंबर को BCCI ने टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया, जिसमें कई प्रमुख खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 से टकराव के कारण नहीं खेल पाएंगे। इसके बावजूद भारतीय स्क्वाड काफी मजबूत नजर आ रहा है।

शुभमन गिल की कप्तानी में कई ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो कुछ समय से वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। सीरीज के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

India के टॉप-3 में बदलाव की संभावना कम

India 28

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाजी क्रम रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली टॉप-3 में नजर आ सकते हैं। गिल और कोहली की जगह पर तो कोई सवाल ही नहीं है। वहीं, लॉर्ड्स में शतक बनाकर रोहित ने भी खुद की जगह सुरक्षित कर ली है। इसी वजह से यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में होने के बावजूद प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद कम है।

अगर रोहित शर्मा का बल्ला पहले दो मुकाबलों में नहीं चलता है तो फिर यशस्वी को खिलाने पर विचार किया जा सकता है। 2027 वर्ल्ड कप के लिए गिल के साथ पारी की शुरुआत के लिए बैकअप के रूप में यशस्वी मजबूत दावेदार हैं। इसी वजह से रोहित पर प्रदर्शन का प्रेशर होगा।

नंबर-4 से 7 तक ये खिलाड़ी आ सकते हैं नजर

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की वनडे टीम में वापसी हुई है और उन्हें नंबर-4 पर खिलाया जा सकता है। इसी क्रम पर ऋतुराज ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी अंतिम ODI सीरीज में शतक बनाया था। इसी वजह से उन्हें फिर से इस नंबर पर मौका मिलने की उम्मीद है। पांच पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नजर आ सकते हैं, जिन्हें अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में चुना गया है।

नंबर-6 पर विकेटकीपर केएल राहुल को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके ऊपर लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर भारत (India) की पारी को अच्छे से फिनिश करने का दारोमदार होगा। इस काम में उनका साथ ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी देते नजर आ सकते हैं, जिन्हें इस वनडे सीरीज के लिए एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड से हटाया गया।

गेंदबाजी विभाग में इन बॉलर्स को मिल सकता है मौका

रवींद्र जडेजा के साथ स्पिन विभाग में स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव का चयन होने की पूरी संभावना है, क्योंकि अन्य कोई स्पिनर मौजूद नहीं है। तेज गेंदबाजी विभाग में गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है। सिराज अनुभवी होने के कारण पेस अटैक को लीड करते नजर आ सकते हैं। वहीं, गुरनूर और प्रसिद्ध इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेले थे।

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें: ईरानी ट्रॉफी के लिए शेष भारत टीम का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत को मिली कप्तानी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com